फोकस्ड कैंसर उपचार के लिए नई तकनीक प्रोटॉन बीम थेरेपी अपोलो प्रोटॉन कैंसर सेंटर में

Updated on 13-11-2022 01:23 AM

भोपाल : दक्षिण एशिया और मध्यपूर्व में पहला और एक मात्र प्रोटॉन थेरेपी सेंटर और भारत के पहले जेसीआई से मान्यताप्राप्त कैंसर हॉस्पिटलअपोलो प्रोटॉन कैंसर सेंटर (एपीसीसी) ने कैंसर के लिए सबसे सफल फोकस्ड थेरेपी - प्रोटॉन बीम थेरेपी के बारे में तथ्य देते हुए विस्तार से समझाया। अपोलो के विशेषज्ञता और उत्कृष्टता के गुणों के अनुरूप प्रोटॉन बीम थेरेपी फोकस्ड और प्रशिक्षित कैंसर मैनेजमेंट टीमों के साथ कैंसर के इलाज के लिए सर्वश्रेष्ठ समाधान प्रदान करती है। इस कॉन्फ्रेंस में डॉ. सपना नंगिया - सीनियर कंसल्टैंट रेडियेशन ऑन्कोलॉजिस्ट एवं डॉ. अनिल डी क्रुज़डायरेक्टर - ऑन्कोलॉजी सर्विसेज़अपोलो कैंसर सेंटर्स ने प्रोटॉन कैंसर थेरेपी के बारे में समझाया।

प्रोटॉन थेरेपी एक रेडियेशन थेरेपी हैजिसमें कैंसर सेल्स को नष्ट करने के लिए अति सूक्ष्म कणोंप्रोटॉन का उपयोग किया जाता है। प्रोटॉन कैंसर की सेल्स को अपनी ऊर्जा से नष्ट कर देते हैंलेकिन स्वस्थ टिश्यू को कोई नुकसान नहीं पहुँचाते। इसलिए ट्यूमर को केंद्र बनाकर ज्यादा मात्रा में यह रेडियेशन दिया जाता हैपर इससे सामान्य व स्वस्थ सेल्स पर कोई असर नहीं होता। प्रोटॉन थेरेपी अनेक तरह के ट्यूमर्स के लिए प्रभावशाली हैजिनमें दिमागसिर और गलेकेंद्रीय नर्वस प्रणालीफेफड़ोंप्रोस्टेट,और गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल प्रणाली का ट्यूमर शामिल है। प्रोटॉन थेरेपी बच्चों में ठोस ट्यूमर के इलाज के लिए अक्सर प्राथमिक विकल्प होता है क्योंकि प्रोटॉन्स को सटीकता के साथ नियंत्रित किया जा सकता हैजिससे सामान्य टिश्यूज़ पर कम रेडियेशन पड़ता हैऔर गंभीर जटिलताओं को रोकने व द्वितीयक ट्यूमर होने की संभावनाओं को कम करने में मदद मिलती है।  

प्रोटॉन थेरेपी के अनेक फायदे हैं। यह सटीकता और बहुत कम एग्ज़िट खुराक के साथ ट्यूमर और कैंसर सेल्स पर केंद्रित होती हैजिससे कुल विषैलापन कम होता है। यह आस-पास के स्वस्थ टिश्यू एवं अंगों पर अल्पकालिक और दीर्घकालिक साईड इफेक्ट्स की संभावना और/या गंभीरता को कम करता है। यह थेरेपी बार-बार होने वाले ट्यूमर के इलाज के लिए अनुकूल हैऔर उन मरीजों को भी दी जा सकती हैजिन्हें पहले रेडियेशन दिया जा चुका है।

इस थेरेपी और इसके उपयोगों के बारे में डॉ. सपना नंगिया - सीनियर कंसल्टैंट रेडियेशन ऑन्कोलॉजिस्ट ने बताया ‘‘लोगों को मालूम नहीं हैलेकिन कैंसर के इलाज के लिए प्रोटॉन टेक्नॉलॉजी का उपयोग 1940 में शुरू हुआ थाजो आज विकसित होकर प्रोटॉन बीम थेरेपी बन गया है। प्रोटॉन थेरेपी कैसे काम करती है यह समझने का सबसे अच्छा तरीका प्रोटॉन एक्सलरेटरया साईक्लोट्रॉन/सिंकोट्रॉन और बीम डिलीवरी सिस्टम को समझना है। अपोलो प्रोटॉन कैंसर सेंटर में हमारे पास अत्याधुनिक पीबीएस टेक्नॉलॉजी हैजो हमें हर ट्यूमर के लिए अत्यधिक फोकस्ड इलाज करने में समर्थ बनाती है। हर ट्यूमर का स्पॉट-बाय-स्पॉट और लेयर-बाय-लेयर प्रोटॉन्स से इलाज किया जाता है। सही तरह से इस्तेमाल किए जाने पर यह कई तरह के कैंसर के इलाज और नियंत्रण के लिए सफल साबित हो चुका है।’’

डॉ. अनिल डी क्रुज़,डायरेक्टरऑन्कोलॉजीअपोलो कैंसर सेंटर्सनवी मुंबई ने बताया ‘‘दुनिया में कैंसर के मामले पिछले सालों में बहुत तेजी से बढ़ते हुए साल 2012 में 12 मिलियन से बढ़कर 2018 में 18 मिलियन और 2020 में 19.3 मिलियन तक पहुँच चुके हैं। भारत में कैंसर रजिस्ट्रीज़ में भी यही हाल देखने को मिल रही है। भारत में सबसे ज्यादा पाए जाने वाले 5 कैंसर समय पर पहचान करके रोके व नियंत्रित किए जा सकते हैं। अपोलो कैंसर सेंटर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर और क्लिनिशियंस की मदद से प्रमाण आधारितऑर्गन साईट स्पेशियल्टी सेवाएं और ट्यूमर बोर्ड शुरू करके कैंसर के इलाज पर बल दे रहे हैंताकि हमारे पास आने वाले मरीजों को सर्वश्रेष्ठ इलाज मिल सके।’’

अपोलो प्रोटॉन कैंसर सेंटर में फुली इंटीग्रेटेड ट्रीटमेंट सुइट हैजो सर्जिकलरेडियेशन और मेडिकल प्रक्रियाओं में सबसे आधुनिक इलाज प्रदान करता है। अपोलो के पास क्लिनिशियंस की एक शक्तिशाली टीम हैजो कैंसर केयर में विश्वविख्यात है। कैंसर के इलाज में मजबूत दृष्टिकोण के साथ एपीसीसी के पास अत्यधिक योग्य क्लिनिशियंस की एक अनुभवी मल्टीडिसिप्लिनरी टीम हैजो मरीजों की अच्छी देखभाल करते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ इलाज व परिणाम प्रदान करती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.