एमपी के नेशनल पार्क में भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन:6 टाइगर रिजर्व में कोर एरिया की सभी सीट्स बुक

Updated on 29-12-2024 01:15 PM

मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क में भी इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन होगा। वीकेंड नहीं होने के बावजूद लोगों ने टाइगर रिजर्व में घूमने का प्लान बनाया है। इसके चलते कोर एरिया की सभी सीट्स बुक हो चुकी है। हालांकि, बफर एरिया में अब भी कई सीटें खाली हैं। ऐसे में आप ऑनलाइन बुकिंग करके छुटि्टयों का लुत्फ उठा सकते हैं।

प्रदेश में 6 पुराने टाइगर रिजर्व- रातपानी, पेंच, संजय डुबरी, कान्हा, पन्ना और बांधवगढ़ है। वहीं, 3 नए रातापानी, माधौपुर और नौरादेही टाइगर रिजर्व बनाए गए हैं। इन सभी में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं, जो टाइगर, हाथी समेत अन्य जानवरों के करीब से दीदार कर रहे हैं। वे न्यू ईयर सेलिब्रेशन भी पार्क में ही करेंगे। इसके चलते पार्क में फुल और सिंगल व्हीकल की बुकिंग हो चुकी है। कुछ सीटें अभी भी खाली हैं। नए तीन पार्क की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है। अभी एमपी में 785 से अधिक टाइगर हैं।

कहां-कहां सीटें खाली, जानिए

  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: पिपरिया, जामनी, मल्लूपुरा, पारसपानी, चूरना, मढ़ई और पानापानी गेट से एंट्री ले सकते हैं। इनमें कोर एरिया के चूरना, मढ़ई और पचमढ़ी गेट से एंट्री कर सकते हैं। 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बफर एरिया में 4 से 12 फुल व्हीकल सीट तक खाली है, लेकिन कोर एरिया की सभी सीट्स बुक हैं। साथ ही सिंगल सीट को लेकर भी है। यदि आप जल्दी बुकिंग करा लेते हैं, तो घूम सकते हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में करीब 60 टाइगर हैं।
  • पेंच नेशनल पार्क: यहां 8 गेट के जरिए पार्क में एंट्री की जा सकती है। कोर जोन के जमतारा, करमाझिरी और तोरिया गेट से फुल व्हीकल की सीटों में लंबी वेटिंग है। बफर जोन के गेटों से एंट्री के लिए ऐसी ही स्थिति है। चुनिंदा सीट ही खाली है।
  • कान्हा टाइगर रिजर्व: यहां कापा, खातिया, पेन, सीरोजा, कान्हा, किसली, मुक्की और सरही गेट से एंट्री पा सकते हैं। कोर जोन के कान्हा, किसली, मुक्की और सरही गेट से एंट्री नहीं मिल सकेगी, क्योंकि फुल व्हीकल और सिंगल सीट की बुकिंग हो चुकी है। बफर जोन में अब भी 2 से 14 सीट तक खाली है। कान्हा में 100 से अधिक टाइगर है।
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बांधवगढ़ के कोर एरिया खिटाऊली, मागाधी और तारा गेट से एंट्री नहीं मिल सकेगी, क्योंकि 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं। बफर जोन में घूमने के लिए सीट्स नहीं मिलेगी। जोहिला गेट पर जरूर कुछ सीट खाली है। यहां भी 110 से अधिक टाइगर हैं।
  • संजय डुबरी टाइगर रिजर्व: इस नेशनल पार्क में आपको कोर और बफर दोनों ही जोन में घूमने का मौका मिल सकता है, क्योंकि यहां कई सीटें खाली हैं। कोर एरिया के डुबरी गेट में मॉर्निंग और ईवनिंग की कुछ सीटें खाली हैं। ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। बफर जोन में भी कई स्लॉट खाली हैं। संजय डुबरी में भी आप बाघ के दीदार कर सकते हैं।
  • पन्ना टाइगर रिजर्व: कोर एरिया के हिनोता और मंडला गेट से फुल व्हीकल बुकिंग फुल हो गई है, लेकिन बफर जोन के अकोला और जिन्ना गेट से एंट्री पा सकते हैं। यहां 4 से 23 सीट तक खाली है। पन्ना में 70 से ज्यादा बाघ हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.