नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Updated on 18-09-2021 11:50 PM

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर थाना इलाके में रहने वाली नवविवाहिता द्वारा अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी किये जाने का मामला सामने आया है। हादसे का पता चलने पर परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुचें जहॉ इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणो की जांच शुरु कर दी है। वहीं ईंटखेड़ी में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। थाना पुलिस के मुताबिक शिवानी पति अजय अहिवार (21) बंजारा बस्ती की रहने वाली थी। बीती 12 सितंबर को महिला ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगडऩे पर परिवार वालो को हादसे की जानकारी लगी जिसके बाद वो उसे तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुचें जहॉ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहॉ से बाद मे शव परिवार वालो को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पडताल मे घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिलने से फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले मे पुलिस मृतका के ससूराल ओर मायके वालो के ब्यान दर्ज करेगी, जिकसे बाद ही आत्महत्या के कारणो का पता चल सकेगा। उधर ईटखेड़ी पुलिस ने बताया कि अनिल अहिरवार पुत्र नानकराम अहिरवार (23) तारासेवनिया में रहता था। बीती रात उसकी लाश गोलखेड़ी रोड पर सड़क किनारे मिली। साथ ही उसकी बाइक भी शव के पास खड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वो रात को वह शराब के नशे में था। जिसके चलते उसे घर से बाहर ना जाने की समझाइश भी दी थी, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण सामने सकेगा, जिसके आधार पर आगे की जॉच की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
 01 April 2026
यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज…
 31 March 2026
इंदौर – इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स, अत्याधुनिक तकनीकों और नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2026 का आयोजन फ्यूचर इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। यह…
Advt.