कोलार सिक्सलेन के निर्माण में हो रहे प्रदूषण को लेकर एनजीटी सख्त

Updated on 20-01-2024 12:52 PM

भोपाल। कोलार सिक्सलेन के निर्माण के दौरान नियमों का पालन नहीं करने से सड़क के आसपास का एक्यूआइ 300 के पार पहुंच गया है। उड़ती धूल ने स्थानीय रहवासियों की सेहत खराब कर दी है। लोग फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों की गिरफ्त में आ गए हैं। अब इसको लेकर एनजीटी ने भी सख्ती दिखाई है। निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी को निर्माणाधीन सड़क पर निरंतर पानी का छिडकाव करने के आदेश दिए हैं। साथ ही वायु गुणवत्ता की निगरानी के निर्देश दिए हैं। यदि इसमें निर्माण एजेंसी के द्वारा लापरवाही बरती जाती है, तो उसे खिलाफ मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दें कि पर्यावरण कार्यकर्ता नितिन सक्सेना ने तीन नवंबर 2023 को कोलार में सिक्सलेन के कारण बढ़ते प्रदूषण को लेकर एनजीटी में याचिका लगाई थी। जिसमें बताया गया है कि कोलार में सिक्स लेन निर्माण की वजह ये यहां वायू प्रदूषण खतरनाक स्तर से भी आगे निकल गया है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्ट (एक्यूआई) औसतन 250 से ज्यादा दर्ज हो रहा है। जिसके बाद तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह ने भी कोलार सिक्सलेन का निरीक्षण कर प्रदूषण कम करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। वहीं एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की एक समिति बनाकर सड़क का निरीक्षण करने और छह सप्ताह में इसकी रिपोर्ट एनजीटी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

पीसीबी ने रिपोर्ट में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बताया

कोलार गेस्ट हाउस से कजलीखेड़ा के कालापानी तक 15.10 किलोमीटर सड़क की लागत 222 करोड़ रुपये है। एनजीटी के निर्देश के बाद पीसीबी के अधिकारियों ने 10 व 11 जनवरी 2024 को इसका निरीक्षण किया। जिसमें पाया कि गेंहूखेड़ा से कालापानी तक आठ किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जबकि डीमार्ट से सर्वधर्म व चूनाभट्टी से कोलार गेस्ट हाउस तक करीब सात किलोमीटर का निर्माण अधूरा है। इसी क्षेत्र में सबसे अधिक प्रदूषण हो रहा है। हालांकि पीडब्ल्यूडी का तर्क है कि सुबह और शाम दो बार सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। लेकिन पीसीबी के रिपोर्ट के बाद एनजीटी ने कहा है कि पानी का छिड़काव इतनी मात्रा में होना चाहिए कि धूल सूखने न पाए। तभी इसका उत्सर्जन रोका जा सकेगा। इसके लिए निरंतर पानी का छिड़काव होता रहे।

विध्वंस सामग्री से भी बढ़ रहा प्रदूषण

पीसीबी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सड़क निर्माण के दौरान इसके दोनों ओर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। यहां के पक्के निर्माण को गिराया जा रहा है। इससे भी अत्याधिक प्रदूषण हो रहा है। वहीं ये विध्वंस सामग्री भी सड़कों के किनारे छोड़ दी गई है। जिससे प्रदूषण में और अधिक बढ़ोत्तरी हो गई है। जब सड़क का निर्माण किया जाता है, तो उसका वैकल्पिक मार्ग बनाया जाता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया। ऐसे में जहां सड़क के लिए मिट्टी खोदने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, वहीं इस पर वाहनों के चलने से स्थिति और खराब हो रही है। यदि जिम्मेदार एजेंसियों द्वारा निर्देशों को पालन नहीं होता, तो पीसीबी इनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.