पुणे में गिरफ्तार आतंकियों को रतलाम लाकर पूछताछ कर सकती है NIA और ATS

Updated on 23-07-2023 05:48 PM

भोपाल। पुणे में 18 जुलाई की रात गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) और मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) पूछताछ के लिए रतलाम लेकर आ सकते हैं। दोनों रतलाम के रहने वाले हैं।

मोटरसाइकि‍ल चोरी करते पकड़े गए आतंकी

इनके नाम इमरान खान (23) और मो. यूनुस साकी (24) हैं। वे पुणे के कोथरुड क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करते हुए पकड़े गए थे, जबकि इनका एक साथी मोहम्मद शाहनवाज आलम (31) फरार हो गया था। वह हजारीबाग झारखंड का रहने वाला है।

मप्र में ठिकानों का पता लगाने के लिए होगी पूछताछ

गिरफ्तार दोनों आरोपितों का संबंध आतंकी संगठन आइएसआइएस के उप संगठन सुफा से है। मप्र में इनके ठिकानों और गतिविधियों का पता लगाने के लिए इनसे पूछताछ की जाएगी। साक्ष्य एकत्र करने के उद्देश्‍य से इन्हें रतलाम लाने की तैयारी है। पुणे पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के बाद मामला महाराष्ट्र एटीएस को सौंप दिया है।


चार लोगों को किया था गिरफ्तार

पिछले वर्ष 30 मार्च को राजस्थान सीमा पर स्थित रतलाम (मप्र) के निंबाखेड़ा थाने में कट्टरपंथी सुफा संगठन से जुड़े चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। इनके पास से विस्फोटक बरामद किया गया था।

जयपुर में ब्‍लास्‍ट की तैयारी में थे

वे विस्फोटक राजस्थान ले जाकर जयपुर में ब्लास्ट करने की तैयारी में थे। बाद में यह मामला एनआइए ने ले लिया था। एनआइए ने इन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। लगभग 16 माह पहले प्रदेश में सुफा के कुछ सदस्यों के पकड़े जाने के बाद ये दोनों मुंंबई चले गए थे। यहां लगभग तीन दिन रहने के बाद पुणे जाकर रहने लगे थे।

पेशे से ग्राफिक डिजाइनर

इमरान और यूनुस पेशे से ग्राफिक डिजाइनर बताए जाते हैं। पुणे में दोनों के पास से फर्जी आधार कार्ड, ड्रोन कवर, कारतूस, इलेक्ट्रानिक वजन कांटा आदि बरामद किया गया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों बम बनाने में माहिर हैं। आशंका जताई जा रही है कि15 अगस्त के आसपास पुणे में मोटरसाइिकल से बम ब्लास्ट कर सकते थे।

मप्र के संदर्भ में इन बिंदुओं पर पूछताछ करेगी एटीएस और एनआइए

प्रदेश में इनका नेटवर्क, प्रशिक्षण, टेरर फंडिंग, विदेश में आतंकियों के संबंध, रतलाम में उनकी गतिविधियां, कब और कैसे सुफा से जुड़े। अन्य लोगों को जोड़ने के लिए क्या करते थे। विस्फोटक और हथियार कहां से प्राप्त कर रहे थे। प्रदेश में जबलपुर, भोपाल, छिंदवाड़ा आदि जगह से गिरफ्तार हिज्ब-उत्-तहरीर (एचयूटी),जेएमबी और आइएसआइएस आतंकियाें से संंबंधों की पड़ताल।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.