जिले में रात्रि 11 बजे से प्रात:5 बजे रात्रि कफर्यू लागू रहेगा

Updated on 25-12-2021 05:22 PM

सीहोर,      गृह विभाग, मंत्रालय बल्लभ भवन द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमोहन ठाकुर, ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव जनसामान्य के स्वास्थ्य हित एवं लोकशान्ति को दृष्टिगत रखते हुए जिले में रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 5.00 बजे तक नाईट कर्फ्यू के आदेश दिए है।

 जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार जिले के समस्त सिनेमा हॉल मल्टीप्लेक्स थियेटर जिन कोचिंग क्लासेस स्वीमिंग पूल, क्लब, स्टेडियम में 18 वर्ष से अधिक आयु के केवल उन लोगों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी, जिन्होंने कोविङ-19 के दोनों टीके लगवाने के निर्देश दिए है। 

   जिले के समस्त शासकीय सेवकों से कोविड-19 की दोनों डोज लगवाने के लिए कहा गया है। जिले के समस्त कार्यालय प्रमुख ऐसे शासकीय सेवकों के नाम सूचीबद्ध करेंगे, जिसके द्वारा दोनों टीके नहीं लगाये गये है तथा उन्हें दोनों टीके लगवाना सुनिश्चित करें।

जिले के समस्त स्कूलों, कॉलेजों, होस्टलों में कार्यरत प्राचार्य शिक्षक, संचालक, स्टाफ तथा अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं से अपेक्षा है कि वे कोविड-19 के टीके की दोनों डोज लगवाने के निर्देश दिए है। ऐसे स्टाफ, कर्मियों, छात्र-छात्राओं जिनके द्वारा दोनों टीके नहीं लगाए गए है उन्हें दोनो टीके लगवाना प्राचार्य, संचालक को सुनिश्चित  करने के निर्देश दिए है।     जिले के समस्त मार्केट प्लेस एवं मॉल के दुकानदारों तथा मेलों में दुकान लगाने वाले दुकानदारों से अपेक्षा है कि वे कोविड-19 की दोनों डोज ले।

जिन दुकानदारों द्वारा दोनो टीके नहीं लगाऐ गये है उन्हें दोनों टीके लगवाना मार्केट एसोसियेशन, मॉल प्रबंधन, मैला आयोजक सुनिश्चित करें। जिले के समस्त सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थियेटर, जिम, कोचिंग क्लासस स्वीमिंग पूल स्टॉफ को दोनो टीके लगवाना आवश्यक होगा। 

   जिले के समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने क्षेत्राधिकार में पुलिस एवं स्थानीय निकायों के अमले के साथ समस्त जनमानस द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना सुनिश्चित करेंगे। अपने क्षेत्राधिकार में पुलिस एवं स्थानीय निकार्यों के अमले के साथ मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्तियों पर नियमानुसार जुर्माना वसूली की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश 24 दिसम्बर 2021 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.