मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से बढ़ा रात का तापमान, बूंदाबांदी के आसार

Updated on 01-01-2024 01:25 PM

भोपाल। पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। उसके प्रभाव से वातावरण में नमी आने लगी है। इस वजह से बादल छाने लगे हैं। इस वजह से सभी शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। साथ ही सुबह के समय ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, भोपाल संभाग के जिलों में घना कोहरा बरकरार है। शनिवार को सुबह ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। खजुराहो में दृश्यता 50 मीटर रही। प्रदेश में सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। पांच शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने की संभावना है। रविवार को भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रकाश ढवले ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात में सक्रिय है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। इसके प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदलने लगा है। हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी हो गया है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल भी छाने लगे हैं। इस वजह से ग्वालियर, चंबल, सागर, संभाग के जिलों में कोहरा बना हुआ है। रविवार को भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार को भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। मंगलवार से मौसम साफ होने लगेगा, लेकिन सात जनवरी से एक बार फिर प्रदेश में वर्षा हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.