
भोपाल : भविष्य की यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित एनआईआईटी यूनिवर्सिटी (एनयू) ने उच्च शिक्षा और ज्ञान-आधारित समाज के उभरते क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी खास पहचान बनाई है। अब यह यूनिवर्सिटी अपने आगामी एडमिशन ओपन हाउस की घोषणा करते हुए उत्साहित है, जो रविवार, 13 अप्रैल को सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक भोपाल स्थित होटल श्री वाटिका, आर-51, चेतक ब्रिज, ज़ोन-1, एमपी नगर में आयोजित होगा। यह ओपन हाउस खासतौर पर उन छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए है, जिन्होंने हाल ही में अपनी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एनआईआईटी यूनिवर्सिटी की प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति के विकल्पों और विभिन्न अकादमिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रतिभागियों को एनयू की वरिष्ठ अकादमिक टीम से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय के कुछ चयनित विद्यार्थी आवासीय परिसर में अपने अनुभवों और कैरियर निर्माण के अवसरों पर चर्चा करेंगे। रोचक सत्रों और संवाद के माध्यम से प्रतिभागी जान पाएंगे कि एनयू किस तरह से भविष्य के लीडर्स और इनोवेटर्स को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। एनआईआईटी यूनिवर्सिटी एआई और डाटा साइंस में बीटेक, साइबर सिक्योरिटी में बीटेक, आईओटी और ऑटोमेशन में बीटेक, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक, बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक, बीबीए में ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में इंटीग्रेटेड मास्टर्स जैसे भविष्य के लिये तैयार प्रोग्राम चलाती है। अपने पसंदीदा विषय में भर्ती होने के लिये जल्दी आवेदन करें और मेरिट के आधार पर 100% तक छात्रवृत्ति पाएं। सभी छात्राओं के लिये छात्रवृत्ति पाने के विशेष अवसर भी उपलब्ध हैं। एनयू के प्रेसिडेंट प्रोफेसर प्रकाश गोपालन ने कहा, “दुनिया जिस तरह तकनीक और डाटा के माध्यम से बदल रही है, उसमें एनआईआईटी यूनिवर्सिटी भविष्य के पेशेवरों को तैयार करने के अपने मिशन पर प्रतिबद्ध है। भोपाल में आयोजित हमारा ओपन हाउस विद्यार्थियों के लिए सिर्फ जानकारी का अवसर नहीं, बल्कि हमारे अत्याधुनिक प्रोग्रामों और सोच को करीब से जानने का मौका है।”
एनयू में पढ़ाई सिर्फ विषयों तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अंतर्विषयक विशेषज्ञता दी जाती है, ताकि वे आज के तेजी से बदलते कॉर्पोरेट व स्टार्टअप परिदृश्य में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। एनयू ने अपनी शुरूआत से ही सभी योग्य विद्यार्थियों के 100% प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बना रखा है। अन्र्स्ट एण्ड यंग, सिस्को, मॉर्गन स्टेनली, पीडब्ल्यूसी, डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया, आईबीएम, जेनपैक्ट और वेस्टर्न यूनियन जैसी संस्थाओं में मुख्य तौर पर उनकी भर्ती हुई है और उन्हें 44.27 लाख रूपये प्रतिवर्ष तक का उच्चतम वेतन मिला है। ग्रेजुएट्स को मांग वाली भूमिकाओं में 95% योग्यता मिलती है, जैसे कि एआई-डाटा साइंटिस्ट, कॉग्निटिव डाटा साइंटिस्ट, बिजनेस एनालिस्ट, नेटवर्क सिक्योरिटी कंसल्टेन्ट और साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट। इनका औसत वेतन 7.92 लाख रूपये प्रतिवर्ष होता है। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक एनआईआईटी यूनिवर्सिटी के भोपाल ओपन हाउस में आमंत्रित हैं। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए विज़िट करें: niituniversity.in