रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से नौ लाख रुपये हड़पे

Updated on 24-05-2024 12:10 PM
भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपितों ने महिला को झांसा दिया था कि वे उसके बच्चों की रेलवे में नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग समय में नकद व आनलाइन के माध्यम से लगभग नौ लाख रुपये जमा करवा लिए। रुपये देने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तो महिला ने रकम वापस मांगी। इस पर आरोपितों ने हीलाहवाली करते हुए उससे कन्नी काट ली। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

यह है मामला

निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि करोंद के रूपनगर निवासी 55 वर्षीय मनोरमा ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि नीरज शर्मा नाम के व्यक्ति ने वर्ष 2022 में फोन पर संपर्क कर बोला था कि रेलवे में एक पद खाली है। उसमें आपकी बेटी की नियुक्ति हो सकती है। इसके लिए 15 लाख रुपये देना पड़ेंगे। भरोसा जताने के लिए नीरज ने रेलवे में पदस्थ कर्मचारी होने की बात कहते हुए महिला की अंकित, राहुल और सुनील नाम के युवकों से भी बात कराई थी। नीरज के कहने पर महिला ने कथित रेलवे कर्मचारियों के खाते में अलग-अलग समय में रुपये जमा करा दिए। धीरे-धीरे करके महिला करीब नौ लाख रुपये जमा करा चुकी थी। उसके बाद भी नौकरी संबंधी कोई प्रगति नहीं हुई। इस पर महिला ने अपने रुपये वापस मांगना शुरू कर दिया, तो नीरज ने महिला का फोन रिसीव करना ही बंद कर दिया। परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में धोखाधड़ी होने की पुष्टि होने पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.