मिलेट्स के प्रचार प्रसार एवं जागरूकता में निटर भोपाल निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका
Updated on
10-07-2023 10:01 PM
भोपाल : वर्ष 2023 को ‘‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया
गया है। भारत सरकार की इस पहल में निटर भोपाल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हे।एन.आई.टी.टी.टी.आर,
भोपाल के निदेशक प्रो. सी.सी. त्रिपाठी के अनुसार हमने भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण
मिशन में अपनी सहभागिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए पहल करते हुए मिलेट्स से जुड़े
पहलुओं पर कार्य करने का प्रयास किया हे। यह हमारा दायित्व भी हे की आने वाली पीढ़ी
को मिलेटस के बारे में बताये एवं उन्हें जागरूक करें। संस्थान ने मिलेट्स के महत्व
पर एक शार्ट फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म में मिलेट से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां
दी गयी हैं।संस्थान ने मिलेट्स के महत्व पर जाने माने विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित
कर मिलेट्स के व्यंजनों पर कार्यशाला भी आयोजित की हे।संस्थान की मेस में समय समय पर
मिलेट्स से बने खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाते हैं। इस फिल्म को निटर द्वारा देशभर
के तकनीकी शिक्षकों के लिए वर्षभर आयोजित किये जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में
भी दिखाया जा रहा हे। प्रो. सी.सी. त्रिपाठी ने कहा की इस फिल्म के प्रदर्शन
हेतु बिभिन्न संस्थानों को पत्र लिखे गए थे जिसका बहुत अच्छा रिस्पॉन्स रहा हे। हमारी
फिल्म को प्रदर्शित कर राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल,रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, दूरदर्शन
मध्यप्रदेश,निजी चेनल्स, एम्स भोपाल, देशभर के स्कूल्स, कॉलेज,केंद्रीय एवं राज्य सरकार
के संस्थान एवं कार्यालय मिलेटस के प्रचार प्रसार एवं जागरूकता में सहभागी बने हैं।
हम इन सभी संस्थानों के प्रमुख को हृदय से धन्यवाद देते हैं एवं उनके आभारी हैं। डीन
कॉर्पोरेट एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रो. पी के पुरोहित ने बताया
की निटर की मिलेटस पर बनी फिल्म बिभिन्न संस्थानों में प्रदर्शित की जा चुकी हे एवं
काफी लोकप्रिय रही हे।
इंदौर। इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (ILD), गंभीर COPD, पल्मोनरी फाइब्रोसिस, ब्रोंकिएक्टेसिस और केमिकल पॉइजनिंग जैसे मामलों में लंग ट्रांसप्लांटेशन जीवन रक्षक साबित हो रहा है। समय पर इलाज और सही रेफरल…
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा आयोजन की मेजबानी मिलने जा रही है। शहर में चौथी ब्रोंकोपुलमोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का आयोजन 3 से 5 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय…
इंदौर। विश्व लिवर दिवस 2026 के अवसर पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में “लिवर हेल्थ एंड अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने लिवर…
इंदौर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, एचसीजी इंदौर ने जागरूकता पहल शुरू की, जो इसके आधिकारिक लॉन्च का भी प्रतीक है। इस पहल का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम हेतु स्क्रीनिंग और शुरुआती पहचान…
इंदौर: यूनिक हॉस्पिटल ने आर्थोपेडिक जॉइन्ट रिप्लेसमेन्ट के लिए अत्याधुनिक मिसो (MISSO) रोबॉटिक प्रणाली की शुरुआत की है। इसी वर्ष 1 जनवरी से शुरू हुई यह एआई - आधारित उन्नत…
भोपाल : भारत में अनुमानित 4.2 करोड़ महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस से प्रभावित हैं, लेकिन इसके लक्षण शुरू होने और सही पहचान होने में औसतन 6 साल से अधिक का समय लग…
इंदौर। बच्चों की हिम्मत, जज़्बे और मुस्कान को समर्पित ‘लिटिल चैंपियंस मीट’ का आयोजन केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 20 बच्चों और…
इंदौर: शहर में पहली बार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शैल्बी हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट टीम ने ब्रेन डेड डोनर से प्राप्त दोनों किडनियों का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण एक ही दिन…
इंदौर: एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल,
इंदौर ने महिलाओं के स्वास्थ्य, कैंसर की प्रारंभिक पहचान के महत्व और निवारक स्वास्थ्य
देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय “विमेन हेल्थ मेला” का…