पुरानी पेंशन बहाली के लिए एनएमओपीएस की बैठक:1 अप्रैल को काला दिवस मनाएंगे, 1 मई को दिल्ली में धरना

Updated on 24-02-2025 01:16 PM

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) की ग्वालियर जिला शाखा की मासिक बैठक रविवार को आयोजित की गई। गांधी पार्क फूलबाग में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जाटव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि बोर्ड परीक्षा के बाद संभागीय अधिवेशन और शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।

संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की। इसके तहत ग्वालियर के सांसद को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 1 अप्रैल को सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद 1 मई को जंतर-मंतर दिल्ली पर राष्ट्रीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में जिला संयोजक राजेंद्र सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष शशि कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अमन शर्मा और नीरज सोलंकी मौजूद रहे। जिला महासचिव कुंवर राज कटारे, झाड़ा सिंह गोयल और मानवेंद्र सिंह कौरव के अलावा जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति सेंगर भी उपस्थित थे। मुरार ब्लॉक अध्यक्ष हाकिम सिंह पाल और डबरा ब्लॉक अध्यक्ष होतम सिंह माथुर सहित कई अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.