पुरानी पेंशन बहाली के लिए NMOPS का बड़ा ऐलान:भोपाल में संभागीय सम्मेलन

Updated on 10-02-2025 02:39 PM

भोपाल के गांधी भवन में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संगठन (NMOPS) का संभागीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन ने केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को खारिज करते हुए पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

NMOPS के प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डेहरिया की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल और सेमी गवर्नमेंट एम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल बाजपेई समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन ने दावा किया कि उनके एक दशक के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के कारण ही पुरानी पेंशन का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठा है और इसका असर चुनाव परिणामों पर भी दिख रहा है। कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल होने और केंद्र सरकार द्वारा UPS लाने को संगठन ने आंदोलन की आंशिक सफलता बताया।

सम्मेलन में भोपाल संभाग के सभी जिला अध्यक्षों और विभागीय समितियों के प्रमुखों के साथ बड़ी संख्या में न्यू पेंशन स्कीम से प्रभावित कर्मचारी शामिल हुए। संगठन ने घोषणा की कि सभी संभागीय मुख्यालयों पर इसी तरह के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद प्रांतीय स्तर का बड़ा सम्मेलन बुलाया जाएगा।

दरअसल पुरानी पेंशन बहाली एक मानवीय मुद्दा है। तीस चालीस वर्ष सेवा कराने के बाद किसी परिवार को आर्थिक सुरक्षा दिए बिना अपने हाल पर छोड़ देना एक सुसंस्कृत समाज में मान्य नहीं होना चाहिए। सम्मेलन का संचालन डॉ. प्रभात पांडे ने किया। स्वागत भाषण भोपाल जिला अध्यक्ष सुरसरि पटेल ने दिया और उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत भी किया। प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डेहरिया ने आगे की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.