गरबा आयोजन स्थलों पर विशेष वर्ग के लोगों की 'नो एंट्री', प्रवेश के लिए आईकार्ड अनिवार्य

Updated on 11-10-2023 12:59 PM

भोपाल। आगामी 15 अक्टूबर से शुरू होने वाली नौ दिवसीय नवरात्र में शहर के कई सामाजिक- सांस्कृतिक संगठन विभिन्न स्थानों पर गरबा का आयोजन करने के लिए तैयार हैं। इस बीच शहर के कई गरबा आयोजकों ने मुस्लिम पुरुषों को प्रवेश की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है। गरबा आयोजकों का कहना है कि यह एक धार्मिक उत्सव है और पूर्व में कई जगहों पर युवतियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आ चुके हैं, ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। नवदुनिया ने गरबा आयोजकों से नियमों के बारे में जाना।

सदस्यता और आधार कार्ड से होगी एंट्री

प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने बताया कि संगठन 2016 से गरबा कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस वर्ष यह आयोजन शिवाजी नगर स्थित नर्मदा मंदिर में होगा। महासभा के 200 आजीवन सदस्यों व सभी महिलाओं को निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा। वे अपने सदस्यता कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। गैर अग्रवालों को आधार कार्ड स्कैन कर प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी मुस्लिम को अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हम विवादों से बचना चाहते हैं। यह आयोजन 17-18 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। आमंत्रितों को ही प्रवेश की अनुमति देते हैं और सभी का आधार कार्ड चेक करते हैं। मंदिर परिसर होने के नाते दूसरे धर्म के लोगों को अनुमति का सवाल ही नहीं है।

सेवा प्रदाता भी हिंदू ही होंगे

गुफा मंदिर परिसर स्थित मानस उद्यान में सांभवी गरबा महोत्सव की आयोजक रेखा शर्मा का कहना है कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल 500 प्रशिक्षुओं को उनके द्वारा जारी आइडी के माध्यम से होगा। समूह यह सुनिश्चित कर रहा है कि टेंट और लाइट वालों, कोरियोग्राफर और विभिन्न सेवाएं प्रदान करने वाले लोगों में कोई मुस्लिम नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पिछले एक महीने से तैयारी कर रहे हैं और प्रदर्शन 17-19 अक्टूबर तक निर्धारित है।

रेखा ने बताया कि हमारा कार्यक्रम मंदिर परिसर में होता है और आस्था का केंद्र है। शुभारंभ अवसर पर महंतजी पूजा- अर्चना करते हैं। इसलिए किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के आने का सवाल ही नहीं है। प्रतिभागी काफी पहले पंजीकृत हो जाते हैं, जो महिला और बच्चे ही होते हैं।

महिलाओं के लिए पाबंदी नहीं

कोलार रोड पर दानिश हिल्स में दिवा क्लब द्वारा आयोजित किया जा रहा गरबा कार्यक्रम अनुभूति भी मुसलमानों के लिए नहीं होगा। समूह 15 सितंबर से तैयारी कर रहा है और यह कार्यक्रम 16-17 अक्टूबर के लिए निर्धारित है। क्लब की माया राजपूत ने बताया कि हम जान-पहचान वाली मुस्लिम महिलाओं को अनुमति दे सकते हैं, लेकिन मुस्लिम पुरुषों प्रतिभागियों या सेवा प्रदाताओं को प्रवेश का कोई प्रविधान नहीं है। ऐसा इसलिए किया गया है कि गरबा धार्मिक गतिविधि है, मनोरंजन का माध्यम नहीं। हम किसी असहज करने वाली स्थिति से बचना चाहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.