दिल्ली हादसे से सबक नहीं, भोपाल स्टेशन पर बढ़ी भीड़

Updated on 18-02-2025 01:01 PM

सोमवार दोपहर 3:01 बजे का समय था। महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने ही वाली थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, पहले से भरी हुई इस ट्रेन में भोपाल स्टेशन से हजारों यात्रियों ने चढ़ने की कोशिश की। जिसमें से केवल 20 प्रतिशत लोग ही ट्रेन में चढ़ सके, बाकी के यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सके। इस दौरान कुछ लोग चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते दिखे। जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

बता दें कि, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ से 18 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 14 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। इनमें 4 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। हालांकि प्रशासन ने 15 घायलों की सूची जारी की है। इसी बीच भोपाल रेल मंडन ने भी जवानों की चौकसी बढ़ाने की बात कही थी। मगर ग्राउंड जीरो पर हजारों लोगों के बीच में सिर्फ एक ही जवान दिखाई दिया। जो पूरी तरह से नियंत्रण करने में बेबस नजर आया।

चेन खींचकर उतरे यात्री दो मिनट का हॉल्ट लेकर जब ट्रेन आगे बढ़ी तो एक महिला ने रोना शुरू कर दिया। जिसके बाद दूसरे यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींची। अंशिका साहू ने बताया कि, मेरी मां, बहन उतर गईं, मैं नहीं उतर पाई। वहीं एक अन्य महिला यशोदा ने बताया कि, वह भी चेन खींचकर उतरी हैं। इसके अलावा एक अन्य महिला ने बताया कि, वह चढ़ तो गई थी, मगर लोगों ने उन्हें बाहर धक्का दे दिया। जिसके चलते उनको यहीं उतरना पड़ा। वहीं कुछ महिलाएं चीखती हुई नजर आईं।

रेलवे के सभी दावे फीके

रेलवे के सुरक्षा दावे भोपाल स्टेशन पर फीके नजर आ रहे हैं। रेलवे के अनुसार, रेल सुरक्षा बल (RPF) के जवान 24 घंटे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हैं और स्टेशन और ट्रेनों में नियमित गश्त, बैग चेकिंग, विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थों की जांच की जा रही है। मंडल के 375 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी निगरानी में लगे हैं।

लेकिन भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर सुरक्षा व्यवस्था की आगर बात करें तो हजारों की भीड़ केवल एक सुरक्षाकर्मी के हवाले थी। कमांडेंट प्रशांत यादव ने बताया कि, उनके अधिकांश स्टाफ का ध्यान शाम के समय होता है और भोपाल स्टेशन पर एक समय में 13 से अधिक जवान तैनात रहते हैं।

भोपाल स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में 25% तक वृद्धि भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, एक ओर महाकुंभ में शामिल होने के लिए यात्रियों का आना-जाना बढ़ा है, तो दूसरी ओर कोहरे के कारण ट्रेनों की देरी ने यात्रियों की भीड़ को और बढ़ा दिया है। सोमवार को भोपाल स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में 22 से 25 प्रतिशत तक इजाफा दर्ज किया गया। यही स्थिति रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर भी देखने को मिली, जहां भारी भीड़ बनी रही।

एसी और स्लीपर कोच की हालत भी जनरल डिब्बों जैसी

उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों में एसी और स्लीपर कोच की स्थिति जनरल डिब्बों जैसी हो गई है। डिब्बों में सवार यात्रियों ने बताया कि, कुछ लोग टॉयलेट में बैठे हुए हैं, जिसकी वजह से अन्य यात्री वॉशरूम का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों की भी कमी दिखी रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.