पानी, सड़क-स्ट्रीट लाइट नहीं, आंदोलन की चेतावनी:भोपाल में 63 साल पहले बसा था पटेल नगर; अब तक सुविधाएं नहीं मिली

Updated on 08-05-2025 01:59 PM

भोपाल के पटेल नगर के लोगों ने पानी, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ये कॉलोनी 63 साल पहले साल 1962 में बसाया गया था। वर्तमान में यहां 5 हजार से अधिक लोग रह रहे हैं।

पटेल नगर 90 एकड़ में ए से एफ-6 सेक्टर तक बसा है। रायसेन रोड पर होने के बावजूद कॉलोनी के लोग पानी, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

सड़कों की हालत बदहाल, पार्क भी उजड़े रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी की टूटी-फूटी सड़कों पर धूल उड़ रही है। उजड़े पार्कों में अब असामाजिक तत्वों का कब्जा है। कॉलोनाइजर ने विकास कार्यों की अनदेखी ही नहीं की, बल्कि कॉलोनी के लिए छोड़ी गई सुविधाओं की भूमि को भी बेचा जा रहा है।

14 महीने पहले बनी संस्था, अब करेगी आंदोलन रहवासियों ने 14 महीने पहले एक रहवासी संस्था का गठन किया था, लेकिन संस्था के चुनाव नहीं होने दिए जा रहे हैं। इसे लेकर मंत्री, विधायक और विभागीय अधिकारियों से शिकायतें की जा चुकी है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि पटेल नगर के रहवासी अब जाग चुके हैं। अब न झूठे वादे चलेंगे और न बहाने। अपने हक के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय, वरिष्ठ सदस्य जीपी मिश्रा, रमेशकुमार तिवारी ने बताया कि सुविधाओं के लिए आंदोलन करने की रणनीति बना रहे हैं। इसके लिए बैठकों का दौर भी जारी है।

लोग बोले- परेशान हो रहे रहवासी चित्रा झा ने बताया कि धूल भरी सड़कों पर बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। पानी की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में परेशान हो रहे हैं। अंजू आचार्य का कहना है कि उजड़े पार्कों और अंधेरी गलियों में रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है।

सुषमा दुबे ने बताया, सुविधाओं के लिए जिम्मेदारों से कई बार गुहार लगा चुके हैं। बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। इसलिए आंदोलन में शामिल होंगे। अर्चना चतुर्वेदी, नंदलाल साहू, केएम विष्णु, अरविंद सचान, गीता डोंगरे ने भी सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.