भोपाल लोकसभा सीट से 3 कैंडिडेट के नॉमिनेशन निरस्त : जयश्री के कांग्रेस से भरे 3 फार्म कैंसिल

Updated on 20-04-2024 12:57 PM

भोपाल लोकसभा सीट पर 28 कैंडिडेट ने कुल 41 नॉमिनेशन जमा किए थे। शनिवार सुबह 11 बजे इनकी जांच की गई। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में हुई जांच में कांग्रेस की डमी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली जयश्री हरिकरण के 3 नॉमिनेशन निरस्त हो गए, जबकि निर्दलीय का नामांकन सही है। इसी तरह सोमश्री, प्रकाश और एके जीलानी के नामांकन भी निरस्त हो गए हैं।

नामांकन की जांच की प्रक्रिया एक घंटे में पूरी हो गई। अब 25 कैंडिडेट बचे हैं। 22 अप्रैल यानी सोमवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी।

जयश्री ने डमी के रूप में भरे थे नामांकन

भोपाल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के अलावा डमी के रूप में जयश्री हरिकरण ने भी नामांकन भरा था। उनके 3 फॉर्म कैंसिल हो गए। उन्होंने एक नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी भरा है। ऐसे में नाम वापसी के दौरान उन्हें निर्दलीय भरा नामांकन वापस भी लेना पड़ेगा। जयश्री छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में बैरसिया से कांग्रेस कैंडिडेट थीं। वे बीजेपी के विष्णु खत्री से हार गई थीं। संपत्ति के मामले में वे भी करोड़पति हैं।

बीजेपी की तरफ से भी एक कैंडिडेट सोमश्री जैन ने नामांकन भरा है। पूर्व स्पेशल डीजी मैथलीशरण गुप्त भी मैदान में हैं। उन्होंने निर्दलीय के तौर पर नामांकन भरा है। वे बीजेपी के आलोक शर्मा और कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव से भी अमीर हैं। पूर्व स्पेशल डीजी गुप्त और उनकी पत्नी के पास 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव के पास कुल संपत्ति 14 करोड़ रुपए है। बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा 8 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

बता दें कि जांच और नाम वापसी के बाद 2019 के चुनाव में कुल 30 उम्मीदवार मैदान में थे। इस बार अब तक की स्थिति में 28 उम्मीदवार हैं। इनके नामांकन की जांच शनिवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के सामने होगी।

16 से ज्यादा उम्मीदवार होने पर 2 बीयू लगेगी
पिछले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार अधिक होने से 2 बीयू यानी बैलेट यूनिट लगी थी। इस बार भी यदि जांच और वापसी में 16 से अधिक नामांकन होते हैं तो भी दो बीयू लगाई जाएगी।

इन्होंने जमा किए हैं नामांकन
भोपाल सीट के लिए 12 अप्रैल से नामांकन भरने की शुरुआत हुई थी। 18 अप्रैल तक 14 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे, लेकिन आखिरी दिन ही 16 उम्मीदवार नामांकन भरने पहुंच गए। हालांकि, दो उम्मीदवार पहले से नामांकन भर चुके थे। ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों की संख्या 25 है।

22 अप्रैल को नाम वापसी

नामांकन की जांच के बाद नाम वापसी 22 अप्रैल को होगी। इसके बाद उम्मीदवारों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.