रोग ही नहीं, रागों की नब्ज भी बखूबी पकड़ती है ये मंडली, किशोर कुमार फैंस क्लब से जुड़े हैं कई संगीत-प्रेमी चिकित्सक

Updated on 19-02-2024 12:21 PM

 भोपाल। चिकित्सकों को धरती का भगवान कहकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना तो सभी करते हैं, लेकिन दिन-रात रोग पर चर्चा करने वाले रोगियों से घिरे रहने वाले चिकित्सकों को अक्सर लोग नीरस भी मानते हैं। हालांकि कई चिकित्सक ऐसे भी हैं जो कला, संस्कृति और संगीत का भी शौक और समझ रखते हैं। रोगों के साथ रागों की समझ रखने वाले ऐसे ही चिकित्सकों ने किशोर कुमार फैंस क्लब (केकेएफसी इंडिया) की स्थापना की और किशोर कुमार संगीत अकादमी का भी संचालन कर रहे हैं, जिसमें नए कलाकारों को शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दी जाती है। फैंस क्लब के माध्यम से कुमार शानू, शान, अल्का याग्निक जैसे ख्यात बालीवुड गायकों को सम्मानित किया गया है, वहीं क्लब प्रदेश के उभरते कलाकारों को मंच प्रदान कर उन्हें सम्मानित भी करता है। हाल ही में ग्रेमी अवार्ड से सम्मानित हुए प्रसिद्ध संगीतकार शंकर महादेवन को भी क्लब सम्मानित कर चुका है।

कला- संस्कृति के शहर के भोपाल में संगीत के कद्रदानों की कोई कमी नहीं। इसमें से ज्यादातर तो सुनने के शौकीन हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने शौक के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। इन्हीं में से एक हैं शासकीय खुशीलाल आयुर्वेद संस्थान में प्रोफेसर डा कुमार राजेश। उन्हें संगीत का शौक बचपन से था, लेकिन परिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाया लेकिन संगीत का साथ उन्होंने कभी नहीं छोड़ा। इसके लिए शहर के चिकित्सकों को साथ लेकर जून 2013 में क्लब का संचालन शहर के चिकित्सकों और पुलिस अफसरों के सहयोग से किया जा रहा है। भोपाल के वरिष्ठ चिकित्सक डा टीएन दुबे, डा श्याम अग्रवाल, डा संजय कुमार, डा अभिजीत देशमुख, डा सुब्रतो मंडल, डा संजय पोफली आदि क्लब के संस्थापक सदस्य हैं। मप्र पुलिस के एसीपी अजय मिश्रा भी क्लब से जुड़े हैं। किशोर दा के प्रति क्लब का काम उल्लेखनीय है।

भोपाल में किशोर दा की प्रतिमा स्थापित कराने का प्रयास

क्लब के संस्थापक और गायक डा कुमार राजेश बताते हैं कि किशोर कुमार फैंस क्लब रियलिटी शो के माध्यम से प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले गायकों को किशोर कुमार की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर क्रमश: राज्य स्तरीय किशोर अवार्ड और राष्ट्रीय स्तर के केकेएफसी म्युजिक इंडिया अवार्ड से सम्मानित करता है। कांसर्ट के दौरान किसी बालीवुड सिंगर के हाथों इन्हें सम्मानित किया जाता है। डा कुमार का कहना है कि यह गर्व की बात है कि महान गायक किशोर कुमार मप्र के खंडवा के रहने वाले थे। राजधानी में उनकी प्रतिमा स्थापित कराने के प्रयास क्लब द्वारा किए जा रहे हैं। उनकी जन्मशताब्दी पर लगातार गाने का विश्व रिकार्ड भी बनाने की योजना है। किशोर दा के चाहने वालों की मदद से यह संभव हो सकता है।

क्लब से निकले बड़े कलाकार

सौम्या शर्मा, राधिका मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, अमिषा मालवीय, एक्स फैक्टर विनर गीत सागर, मनीष शर्मा, मिहिका मालवीय, आरजे अमित वाधवा, नियम कनूनगो आदि युवा कलाकार फैंस क्लब और अकादमी से जुड़े हैं। डा कुमार खुद पिछले 33 वर्षों से लगातार कुमार शानू के गीत गाने वाले इकलौते कलाकार हैं। 200 से अधिक म्यूजिक कांसर्ट कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.