एमसीएमसी में चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित 11 कर्मचारियों को नोटिस

Updated on 09-10-2021 05:38 PM

सतना |   विधानसभा क्षेत्र 62 रैगांव के उप निर्वाचन 2021 में जिला स्तर पर गठित एमसीएमसी की अवलोकन समिति में अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होने पर 11 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।


      अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही ने सभी संबंधित कर्मचारियों को नोटिस में कहा है कि निर्वाचन कार्य में 29 सितंबर 2021 को आदेश जारी कर ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन इन 11 कर्मचारियों ने अपने निर्वाचन कर्तव्य पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में यह कृत्य उदासीनता, कदाचरण एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

क्यों ना मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम के तहत दो वार्षिक वेतन वृद्धियां अंसचयी के प्रभाव से रोकने एवं लोक प्रतिनिधित्व नियम 1951 के तहत अनुशासनात्मक, दंडात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने या समाधान कारक नहीं पाए जाने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।


     एमसीएमसी अवलोकन समिति में जिन 11 कर्मचारियों को नोटिस जारी की गई है, उनमें महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक श्रीमती क्षमा द्विवेदी, ललिता कुशवाहा, मिथिलेश पांडेय, तकनीकी सहायक पुष्पेंद्र पाल, प्रयोगशाला सहायक आनंद कुमार मिश्रा, मनोज सिंगरौल, रमाशंकर त्रिपाठी, जनपद पंचायत मैहर के सहायक डाटा मैनेजर संजय मिश्रा एवं भृत्य संतोष कुमार वर्मन, बिहारी लाल साहू, बृजलाल यादव, शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.