नगर निगम के सहायक आयुक्त को नोटिस

Updated on 18-10-2021 06:31 PM

सतना |  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कटेसरिया ने विधानसभा क्षेत्र-62 रैगांव के उप निर्वाचन के लिये अधिकारी-कर्मचारियों के त्रुटिपूर्ण डाटाबेस प्रस्तुत करने पर नगर निगम सतना के स्थापना प्रभारी सहायक आयुक्त एसडी पाण्डेय को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है।


    निर्वाचन कार्यालय द्वारा मांगी गई कर्मचारी डाटाबेस की जानकारी में असमर्थ दिव्यांग कर्मचारियों, बीएलओ, महिला कर्मचारियों एवं बीमार तथा अवकाश में रहे कर्मचारियों के बारे में स्पष्ट टीप चाही गई थी। सहायक आयुक्त द्वारा नगर निगम के कर्मचारी डाटाबेस में स्पष्ट टीप नहीं देने और त्रुटिपूर्ण जानकारी होने से बार-बार ड्यूटी आदेश परिवर्तित करने पड़ रहे हैं।


   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक आयुक्त के इस कृत्य को निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण और अतिसंवेदनशील राष्ट्रीय कार्य में उदासीनता और लापरवाही मानते हुये मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 और लोक प्रतिनिधित्व नियम 1951 के तहत अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करने की चेतावनी दी है।

सहायक आयुक्त श्री पाण्डेय को 24 घंटे के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
Advt.