पुलिस आरक्षक से मारपीट मामले में शराब दुकान संचालक को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

Updated on 26-08-2023 12:38 PM
भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में स्थित शराब दुकान के संचालक को आबकारी विभाग ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा ने अयोध्या नगर स्थित शराब दुकान के संचालक हितेश पटेल एंड संस एवं साथी विजय सिंह और विनोद सिंह को नोटिस देते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।साथ ही यह भी बताया है कि पुलिस के साथ हुए अभद्र व्यवहार के वह जिम्मेदार हैं और आबकारी अधिनियम के प्रविधानों के अनुसार दुकान लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।

यह है मामला

गौरतलब है कि मंगलवार-बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे आरक्षक कल्याण सिंह शराब दुकान बंद कराने पहुंचे थे। उस वक्त दुकान का शटर आधा खुला हुआ था और बाहर खड़ी कार पर गिलास रखकर कुछ कर्मचारी शराब पी रहे थे। आरक्षक ने जब उन लोगों से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया तो दुकान कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया था। इसके साथ ही एफआरवी डायल-100 में भी तोड़फोड़ की थी। इस हमले में आरक्षक को गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो अन्य फरार हो गए थे। गुरुवार को पुलिस टीम ने नगर निगम अमले के साथ शराब दुकान के सामने किया गया अतिक्रमण हटा दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.