ड्यूटी से गायब भोपाल के दो डॉक्टरों को नोटिस:अचानक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर; आंगनवाड़ी के बच्चों से बात भी की

Updated on 02-01-2025 02:21 PM

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को ​​​​​गुनगा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से 2 डॉक्टर गायब मिले। इसे लेकर दोनों डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों से बात की और समस्या पूछी। इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र की पेयजल टंकी को नल-जल योजना से जोड़ने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए।

बुधवार को कलेक्टर सिंह बैरसिया क्षेत्र के दौरे पर निकले। सबसे पहले वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान डॉ. मेघ सक्सेना और डॉ. नीतू राजोरिया गैरहाजिर थे। जिस पर दोनों को नोटिस देने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

बच्चों और आशा कार्यकर्ता से बात की कलेक्टर सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे। यहां पर शिविर लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ देने को कहा। साथ ही आमजन से संवाद किया और उनकी समस्याओं को दूर करने की बात कही। इसी गांव की आंगनवाड़ी केंद्र में भी कलेक्टर पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बात की और आशा कार्यकर्ता से केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। चर्चा के बाद केंद्र की पानी की टंकी को नल-जल से जोड़ने को कहा।

नर्सरी में पहुंचे, ग्राफ्टिंग टेक्निक के बारे में पूछा कलेक्टर सिंह शासकीय आम्रपाली उद्यान करौंदिया भी पहुंचे। यहां उद्यान की व्यवस्था का निरीक्षण किया और ग्राफ्टिंग टेक्नीक की जानकारी ली। सरपंच विजय शर्मा ने ग्राम पंचायत की नल-जल योजना में आ रही समस्या की जानकारी दी। वहीं, करौंदिया गांव में श्मशान भूमि की बाउंडरी बनवाने की मांग की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.