आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन पैकेज में अब 1 हज़ार 952 प्रक्रियाएँ शामिल

Updated on 12-06-2024 07:10 PM

आयुष्मान भारत निरामयम योजना को सरकार द्वारा समय-समय पर उन्नत उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अद्यतन किया जाता रहा है। इसी क्रम में हमारे राज्य में हेल्थ बेनिफिट पैकेज- 2022 में नवीन उच्च स्तरीय प्रक्रियाओं और दवाओं को शामिल किया गया है। नए पैकेज के लागू होने से न केवल लाभार्थियों को अधिक सुलभ और प्रभावी चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, बल्कि चिकित्सालयों की क्षमता और गुणवत्ता में भी सुधार होगा, जिससे सम्पूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली को लाभ पहुंचेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान भारत योजना श्रीमती अदिति गर्ग ने बताया है कि नवीन हेल्थ पैकेज को शीघ्र ही योजना अंतर्गत सम्बद्ध चिकित्सालयों के लिए खोला जाएगा।

नये हेल्थ बेनिफिट पैकेज-2022 में कुल 1952 प्रक्रियाओं को जोड़ा गया है, जो पहले 1670 थी।नए पैकेज में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा प्रक्रियाओं को शामिल किया गया है, जिससे लाभार्थियों को व्यापक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इनमें रिकॉम्बिनेंट टिशू प्लास्मिनोजेन एक्टिवेटर, टेनेक्टेप्लेस, लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन, IV इम्यूनोग्लोबिन्स दवाएँ शामिल हैं। ये दवाएँ गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय प्रक्रियाएं यूएसजी और सीटी गाइडेड पर्क्यूटेनियस रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन यूएसजी और सीटी गाइडेड पर्क्यूटेनियस माइक्रोवेव एब्लेशन नये पैकेज में शामिल हैं। इन प्रक्रियाओं में उच्च गुणवत्ता वाले इम्प्लांट्स जैसे आरएफ़ प्रोब और माइक्रोवेव एंटेना शामिल हैं। नवीन पैकेज में उन्नत चिकित्सा तकनीकों इंटरवेंशनल न्यूरो रेडियोलोजी और बोन मेरो ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक उपचार पद्धति को जोड़ा गया है।

ग्रामीण स्तर तक आयुष्मान योजना में उपचार संभव

मातृ एवं शिशु सुरक्षा के लिए नवीन प्रक्रियाएँ

प्राथमिक एवं सामुदायिक शासकीय चिकित्सालयों में भी आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत ग्रामीण स्तर तक उपचार संभव होगा। उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के लिए कैसरियन हिस्टेरेक्टॉमी और फटे हुए पेट का बंद करना जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं पैकेज में शामिल की गई हैं। ये प्रक्रियाएं विशेष रूप से जटिल परिस्थितियों में माताओं और शिशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। योजना अंतर्गत निःशुल्क और उच्च गुणवत्ता वाली इन नवीन चिकित्सा सुविधाओं से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।

नई पैकेज सूची में वृद्धि

आयुष्मान भारत निरामय योजना के अंतर्गत नई पैकेज सूची में 274 पैकेज के रेट्स को बढ़ाया गया है। साथ ही इस सूची में 355 नए प्रक्रियाओं (प्रसीजरों) को भी जोड़ा गया है। जिसमें गंभीर सेप्सिस (सेप्टिक शॉक), PET स्कैन, और प्लेटलेट फेरिसिस शामिल हैं।

प्रक्रियाओं की दरों में वृद्धि

साथ ही कई प्रमुख विशेषताओं के लिए प्रक्रियाओं के दरों में वृद्धि की गई है। इनमें मेडिकल ऑन्कोलॉजी में 52 प्रक्रियाएं, जनरल सर्जरी में 72 प्रक्रियाएं, न्यूरोसर्जरी में 29 प्रक्रियाएं, OBG और गाइनक में 21 प्रक्रियाएं, और यूरोलॉजी में 83 प्रक्रियाएं शामिल हैं। इससे इन विशेषताओं में उच्च गुणवत्ता वाले उपचार की सुलभता और भी बढ़ेगी।

उन्नत चिकित्सा उपकरण और तकनीक के उपयोग को मिलेगा बढ़ावा

नवीन पैकेज से लाभार्थियों को व्यापक और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, जिससे उनका उपचार अधिक प्रभावी और सुलभ होगा। अस्पतालों के लिए, यह पैकेज उन्नत चिकित्सा उपकरण और तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देगा, जिससे वे अधिक रोगियों का इलाज कर सकेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.