नगर में स्वच्छता की जिम्मेदारी संभालेंगे अब अपर आयुक्त, निगमायुक्त ने की नई व्यवस्था

Updated on 10-04-2024 12:14 PM
भोपाल। भोपाल शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए अब अपर आयुक्त मैदान में उतरेंगे। दरअसल नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के लिए स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था संबंधी मैदानी अमले के साथ सहयोग, समन्वय एवं पर्यवेक्षण कर शहर के सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए छह अपर आयुक्त को जोनवार जिम्मा सौंपा है।
जानकारी के अनुसार निगमायुक्त ने अपर आयुक्त निधि सिंह, टीना यादव, गुणवंत सेवतकर, रणवीर कुमार सिंह, पवन कुमार को शहर के सभी 21 जोन का जिम्मा सौंपा है। इनके साथ ही निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को अपर आयुक्तों के अधीनस्थ क्षेत्रों में जोन स्तर पर नोडल एवं संलग्न अधिकारी का दायित्व सौंपा है। अन्य अधिकारियों को वार्ड स्तर पर सहायक अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। सभी अधिकारी सुबह सात से नौ बजे तक अपने संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण कर मैदानी अमले से समन्वय, संसाधनों का अधिकतम प्रभावपूर्ण उपयोग कर उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

साफ-सफाई में लापरवाही बरतने पर दरोगा को नोटिस

शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। निगमायुक्त ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्हें कोटरा सुल्तानाबाद क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था नहीं संचालित होने और गंदगी पसरे होना पता चला। इस पर उन्होंने वार्ड क्रमांक 28 के दरोगा राजेश पातरे को विभिन्न स्थानों के फोटो के साथ नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। नोटिस में निर्देशित किया है कि दो दिवस में निगम आयुक्त के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर अपना उत्तर प्रस्तुत करें, अन्यथा उचित कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.