ड्रग तस्कर यासीन पर अब 420 का मामला दर्ज:विधानसभा पास का गलत इस्तेमाल कर रौब झड़ता था

Updated on 30-07-2025 12:20 PM

ड्रग्स तस्करी, महिलाओं को ब्लैकमेल करने और युवकों की बेरहमी से पिटाई के मामलों में फंसे यासीन के खिलाफ अब अरेरा हिल्स थाने में भी मामला दर्ज हो गया है। विधानसभा पास का दुरुपयोग कर खुद को प्रभावशाली बताने वाले यासीन के खिलाफ 29 जुलाई को धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत FIR दर्ज की गई है।

एएसआई अरेरा हिल्स उमेश कुमार ने बताया कि फरियादी गौरव शर्मा ने पुलिस को शिकायत की थी कि यासीन की स्कॉर्पियो पर विधानसभा का फर्जी पास लगा है। इसकी आड़ में वह रौब दिखाकर कई लोगों को डराता और अपने आपराधिक कामों को अंजाम देता था। उमेश कुमार ने बताया कि धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विधानसभा पास का स्रोत कहां से आया, इसका भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोहेफिजा में पहले ही अपहरण और लूट का केस

इससे पहले 27 जुलाई को कोहेफिजा थाने में यासीन के खिलाफ अपहरण, मारपीट और 30 हजार की लूट का मामला दर्ज हुआ था। पीड़ित युवक रजी ने बताया था कि यासीन और उसके साथी अजय व फारूक ने उसे अगवा कर रातीबढ़ इलाके में ले जाकर बुरी तरह पीटा और रुपए छीन लिए।

ड्रग्स और हथियारों का संगठित नेटवर्क

यासीन के खिलाफ हाल ही में हुए खुलासे ने पुलिस को चौंका दिया है। वह महिलाओं को नशे की लत लगाकर उनसे ड्रग्स की सप्लाई करवाता था। उसके मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो, हथियारों की तस्वीरें और कई युवकों की पिटाई के क्लिप बरामद हुए हैं।

पुलिस ने पहले ही एमडी ड्रग, देसी पिस्टल और एक स्कॉर्पियो बरामद की है, जिसमें यह फर्जी विधानसभा पास चिपका मिला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.