अब केले के छिलके और प्लास्टिक से बनेगा डीजल, IISER भोपाल की अनोखी पहल

Updated on 01-08-2025 12:22 PM
 भोपाल। अब केले के छिलके और प्लास्टिक कचरे को फेंकने की बजाय ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) भोपाल के वैज्ञानिकों ने एक अहम शोध में यह साबित किया है कि इन जैविक और प्लास्टिक अपशिष्टों को मिलाकर वैकल्पिक डीजल ईंधन तैयार किया जा सकता है। को-पैरोलीसिस तकनीक से विकसित यह बायो-डीजल न केवल पारंपरिक डीजल से सस्ता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित विकल्प बन सकता है।

ईंधन डीजल वाहनों में सफलतापूर्वक इस्तेमाल हुआ

शोधकर्ताओं का दावा है कि यह ईंधन डीजल वाहनों में सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया जा चुका है, जिससे न सिर्फ ईंधन की खपत घटी बल्कि इंजन की कार्यक्षमता भी बेहतर हुई है। इस शोध कार्य का नेतृत्व आइसर भोपाल के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. शंकर चाकमा ने किया। उनके साथ शोध में बबलू अलावा और अमन कुमार ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने केले के छिलके और प्लास्टिक अपशिष्ट को 25:75 के अनुपात में मिलाकर नियंत्रित तापमान पर गर्म कर पायरो-ऑयल (तरल ईंधन) प्राप्त किया।

कैसे होता है निर्माण?

शोध में पाया गया कि इस ईंधन को डीजल के साथ 20 प्रतिशत तक मिलाकर वाहन में उपयोग किया जा सकता है। इसका प्रकाशन जर्नल ऑफ द एनर्जी इंस्टीट्यूट और एनर्जी नेक्सस में हो चुका है। शोधकर्ताओं के अनुसार एक किलोग्राम केले के छिलके और प्लास्टिक कचरे से औसतन 850 ग्राम तरल पदार्थ, 140 ग्राम गैस और 10 ग्राम चारकोल प्राप्त होता है। गैस का उपयोग खाना पकाने में किया जा सकता है, जबकि चारकोल का इस्तेमाल जल शुद्धिकरण के लिए संभव है। तरल ईंधन को डीजल के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया गया है।

ईंधन की गुणवत्ता और विशेषताएं

यह पायरो-आयल कई प्रकार के हाइड्रोकार्बन से भरपूर है जैसे ओलेफिन, पैराफिन, एरोमैटिक्स, एस्टर और अल्कोहल। इसमें लगभग 12 प्रतिशत आक्सीजन युक्त यौगिक और लंबी श्रृंखला वाले एस्टर पाए गए हैं, जो इसके ऊष्मा मान को लगभग 55 मेगाजूल प्रति किलोग्राम तक बढ़ा देते हैं। यह सामान्य डीजल से कहीं बेहतर ऊष्मा देता है। इसके अलावा यह ईंधन ठंडे मौसम में भी आसानी से प्रयोग योग्य है, क्योंकि इसका पोर पाइंट -25 डिग्री सेल्सियस तक है। साथ ही इसका फ्लैश पाइंट भी 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक पाया गया, जिससे यह अधिक सुरक्षित भी माना गया है।

इंजन परीक्षण में भी सफल

शोध के दौरान इस वैकल्पिक ईंधन को डीजल इंजनों में प्रयोग किया गया, जिसमें यह पाया गया कि ईंधन की खपत कम हुई और बीटीई (ब्रेक थर्मल एफिशिएंसी) में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इससे साबित होता है कि यह ईंधन डीजल की तुलना में न केवल किफायती है, बल्कि प्रदर्शन के लिहाज से भी प्रभावशाली है।

स्वच्छ भारत और अर्थव्यवस्था की दिशा में बेहतर कदम

इस शोध का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह कचरे से ऊर्जा प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह तकनीक न केवल पर्यावरण में बढ़ते प्लास्टिक कचरे को कम करेगी, बल्कि उसे उत्पादक रूप में पुनः उपयोग कर चक्रीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगी। साथ ही, यह स्वच्छ भारत मिशन में भी उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

हमने केले के छिलकों और प्लास्टिक कचरे से मिलाकर वैकल्पिक डीजल तैयार किया है, जो डीजल के मुकाबले सस्ता है और बेहतर प्रदर्शन करता है। यह पर्यावरण हितैषी और व्यावसायिक रूप से संभावनाशील तकनीक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.