मध्य प्रदेश में अब मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा, दिल्ली से फाइनल होंगे नाम

Updated on 14-12-2023 12:48 PM

 भोपाल। मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों के कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री और पार्टी संगठन को अब मंत्रियों के नाम तय करना है। इसको लेकर बड़ी चुनौती सामने हैं। वैसे तो सारे मंत्रियों के नाम से ही फाइनल होंगे, लेकिन प्रस्तावित नामों को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

सूत्रों का दावा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिग्गज भी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर मंथन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व के सामने इस बार मंत्रियों का चयन और फिर विभागों का बंटवारा बेहद चुनौती भरा काम है। एक-दो दिन में नाम चिह्नित करने की कोशिश है।

सभी की राय के बाद संभावित मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री दो-तीन दिन में दिल्ली भी जा सकते हैं। बता दें कि इस चुनाव में प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह जैसे कई बड़े नेता भी विधानसभा के सदस्य बने हैं। अब इन्हें और इनके समर्थक विधायकों को नई जिम्मेदारी देने को लेकर हर स्तर पर माथापच्ची चल रही है।

संगठन के स्तर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आदि के बीच भी मंथन हो रहा है। दावेदार भी इनसे मिल रहे हैं। हालांकि, माना यही जा रहा है कि मंत्रियों के नाम दिल्ली से ही तय होंगे।

कुछ लोग यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि अधिमास की वजह से अभी नए मंत्रियों की शपथ नहीं होगी, लेकिन इतने दिन प्रतीक्षा कठिन होगी। ऐसे में जल्द ही नाम तय हो सकते हैं।

विजयवर्गीय, तोमर, नरोत्तम से उनके घर जाकर मिले सीएम

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार रात राष्ट्रीय महासचिव और विधायक कैलाश विजयवर्गीय से मिलने भोपाल स्थित उनके आवास पर पहुंचे। दोनों की डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से भी उनके आवास पर जाकर मिले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.