अब एयरपोर्ट और पर्यटन निगम के होटलों में भी मिलेगी हेरिटेज शराब

Updated on 29-11-2023 11:51 AM

 भोपाल । महुआ से निर्मित हेरिटेज शराब वाइनशाप के साथ ही प्रदेश के एयरपोर्ट और पर्यटन निगम के होटलों में भी मिलेगी। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने महुआ से निर्मित हेरिटेज शराब के उत्पादन के लिए बने नियमों में परिवर्तन कर दिया है।

प्रदूषण नियंत्रण मंडल की एनओसी नहीं लगेगी

इसके बाद अब महुआ की शराब निर्माण के लिए प्रदूषण नियंत्रण मंडल की एनओसी नहीं लगेगी। हालांकि, आबकारी विभाग ने अपने नियमों में इसका प्रविधान हटा दिया है लेकिन यदि प्रदूषण नियंत्रण मंडल अपने विनियमों में इसका प्रविधान करेगा तो फिर यह एनओसी लेना आवश्यक हो जाएगा।

आलीराजपुर जिले में हो रहा निर्माण

फिलहाल प्रदेश में आलीराजपुर जिले के ब्लाक कट्टीवाड़ा के ग्राम कोछा में आदिवासी वर्ग के हनुमान आजीविका स्वसहायता समूह द्वारा महुआ से हेरिटेज शराब का निर्माण किया जा रहा है। हेरिटेज शराब प्रदेश के चुनिंदा एयरपोर्ट, पर्यटन निगम की होटलों एवं वाईन के आउटलेट पर विक्रय के लिए उपलब्ध कराई गई है। वहीं डिंडौरी जिले के ब्लाक अमरपुर के ग्राम भाखानाल में स्थित मां नर्मदा आजीविका स्वसहायता समूह द्वारा अभी हेरिटेज शराब का निर्माण शुरु नहीं किया गया है।

आबकारी आयुक्त का अनुमोदन जरूरी

नये बदलावों के बाद अब हेरिटेज शराब के विनिर्माता मूल्य, अधिकतम फुटकर मूल्य एवं न्यूनतम विक्रय मूल्य का निर्धारण आबकारी आयुक्त के अनुमोदन से होगा। हेरिटेज शराब की फुटकर दुकान चलाने का एचएल-2 लायसेंस पांच हजार रुपये प्रति वर्ष के स्थान पर एक हजार रुपये प्रति वर्ष लगेगा।

आर्हता का प्रविधान समाप्‍त

स्वसहायता समूह में कम से कम 25 सदस्य दसवीं कक्षा अथवा उसके समकक्ष आर्हता रखने वाला प्रविधान अब खत्म कर दिया गया है। हेरिटेज शराब निर्माण इकाई में योग्यता प्राप्त विशेष केवल अनुसूचित जनजाति समुदाय का ही हो सकेगा तथा इकाई में केवल अनुसूचित जनजाति समुदाय के व्यक्यिों से ही समस्त प्रकार की गतिविधियों का संचालन करवाया जाएगा। इसी तरह अब हेरिटेज शराब के परिवहन के लिए एक ही अनुज्ञा-पत्र होगा। पहले अलग-अलग परिवहन अनुज्ञा-पत्रों का प्रविधान था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.