अब बदमाशों के लिए छुपना नहीं होगा आसान, एआइ तकनीक वाले कैमरों से होगी शहर की निगरानी, सिस्टम होगा अपग्रेड

Updated on 11-09-2023 01:15 PM
भोपाल। संचार क्रांति के इस युग में एक और नया प्रयोग होने जा रहा है। राजधानीवासियों की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ ) तकनीक से लैस कैमरे लगाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए मानीटरिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। एआइ साफ्टवेयर की मदद से पहले इन कैमरों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले बाजारों में लगाया जाएगा। इसको लेकर एक प्रस्ताव पुलिस कमिश्नरेट में तैयार हो रहा है। हालांकि अभी इसमें थोड़ा वक्त लगेगा।


अभी लगे हैं ये सीसीटीवी कैमरे

हम बता दें कि की राजधानी में अभी 153 स्थानों पर 781 सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं। इसमें पीटीजेड, एएनपीआर और फिक्स कैमरे शामिल हैं। इसके अलावा आइटीएमएस के कैमरे भी काम कर रहे हैं। ये कैमरे अभी शहर के वाहनों की नंबर प्लेट का पढ़ते हैं। हालांकि अभी इन कैमरों का उपयोग स्थानीय पुलिस किसी आपराधिक वारदात के बाद बदमाशों की तलाश करने के लिए करती है।

बदमाशों की पहचान करना होगा आसान

आने वाले समय में शहर में जो नए सीसीटीवी लगाए जाएगे। उसमें एआइ तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसमें फेस रिकग्निशन तकनीकी के माध्यम से बदमाश के चेहरे का स्कैन किया जाएगा। इसके बाद बदमाश बच नहीं पाएगे। एक बार इन कैमरों में आने के बाद उसकी फोटो इसी तकनीक के अन्य कैमरों में भी लग जाएगी। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र का कहना है कि आने वाले समय में इसी तकनीक के कैमरे लगाए जाएगे।

ढाई करोड़ के कैमरे लगाए जा रहे

इधर, शहर के आउटर के 16 स्थानों पर बाहर और अंदर आने वाले मार्ग पर 94 कैमरे लगाने की तैयारी है। इन स्थानों पर फिक्स और एनपीएआर कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिसकी लागत करीब ढाई करोड़ आएगी। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरु होने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.