अब तारीख पर तारीख नहीं...:गवाह कहीं भी हो, पास के थाने से वीसी से जुड़ सकेंगे, मप्र में बनेंगे 2000 वीसी रूम

Updated on 26-05-2025 11:15 AM

तारीख पर तारीख’... अदालत का नाम सुनते ही ये जुमला जुबां पर आ ही जाता है। हालांकि, कोर्ट केस के सालों चलने के पीछे कुछ बहुत मामूली वजहें भी होती हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी पेशी की जरूरत सिर्फ एक-दो बार ही होती है, पर उनके पेश न होने से केस खिंचता रहता है।

इस दिक्कत को दूर करने के लिए अब केंद्र की न्यायश्रुति योजना के तहत बड़ी पहल की गई है। मप्र में पहली बार 2000 लोकेशन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) सेटअप लगाने की तैयारी है। ये सेटअप साउंडप्रूफ और ईकोप्रूफ रूम में लगाए जाएंगे। मप्र में स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

केंद्र सरकार प्रति साइट के लिए दो लाख रुपए राज्य सरकारों को देगी। साथ ही कंप्यूटर, वीसी सेटअप और 100 एमबीपीएस की इंटरनेट लाइन की व्यवस्था भी की जानी है। मप्र के सभी थाने, एसडीओपी-सीएसपी या एसीपी ऑफिस और एसपी ऑफिस शामिल किए गए हैं।

इस सेटअप के लिए दिल्ली नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर ने एक सॉफ्टवेयर डिजाइन किया है। देश के सभी राज्यों की पुलिस इसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करेगी। न्यायश्रुति योजना का मप्र में पहला चरण अगले 6 महीने में शुरू किया जाना है।

सिर्फ हां या ना सुनने के लिए भी लंबा इंतजार

फिलहाल यह व्यवस्था विवेचना अधिकारियों, मौके पर पहुंचने वाले स्टाफ, पंच-साक्षियों, प्रत्यक्षदर्शी गवाहों, मेडिकल रिपोर्ट देने वाले डॉक्टरों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने वाले चिकित्सकों के लिए की जा रही है।

अब तक इन सभी को, चाहे उन्हें सिर्फ ‘हां’ या ‘ना’ में जवाब ही क्यों न देना हो, अदालत में पेश होने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। मसलन, किसी डॉक्टर ने किसी आपराधिक मामले में पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट दी हो, तो भी उसे कोर्ट में पेश होना पड़ता था। अदालत में सिर्फ यह पूछा जाता- क्या आपने यह रिपोर्ट दी है? जवाब होता- हां। कई बार ट्रांसफर हो जाने के बाद भी उन्हें संबंधित जिले की कोर्ट में हाजिर होना पड़ता था।

कहीं से भी जुड़ सकेंगे, ट्रांसफर होने वालों को भी लाभ योजना के जरिए गवाहों को अपने लोकल थाने, सीएसपी ऑफिस या एसपी ऑफिस में जाकर पेशी अटेंड करने की सहूलियत मिल जाएगी। स्थानांतरित हो चुके कर्मचारी अपने मौजूदा जिले से वीसी के जरिए पेशी अटेंड कर सकेंगे।' -जयदीप प्रसाद, एडीजी, एससीआरबी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.