अब ओरछा क्षेत्र को मिलेगी 30 की जगह 4 कि.मी. से विद्युत सप्लाई

Updated on 01-09-2023 06:30 PM

एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने निवाडी जिले के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल एवं धार्मिक नगरी ओरछा के लिये करीब 30 कि.मी. लंबाई की 132 के.व्ही. पृथ्वीपुर-ओरछा लाइन एवं 132 के.व्ही. सबस्टेशन ओरछा तैयार किया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि करीब 34.7 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित इस लाइन और सबस्टेशन को ऊर्जीकृत किया गया है। इस महत्वपूर्ण लाइन एंव सबस्टेशन को 50 एम.व्ही.ए. क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के साथ मुख्यालय जबलपुर स्थित स्काडा कंट्रोल सेंटर रिमोट से ऊर्जीकृत किया गया। अब ओरछा क्षेत्र को 30 किलोमीटर की जगह 4 किलोमीटर से विद्युत सप्लाई होगी।

श्री तोमर ने बताया कि नवनिर्मित 132 के.व्ही. पृथ्वीपुर- ओरछा लाइन एवं सबस्टेशन के निर्माण से ओरछा एवं प्रतापपुरा क्षेत्र के करीब 11 हजार विद्युत उपभोक्ताओं के साथ ओरछा के विभिन्न पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों को उचित गुणवत्ता की कम व्यवधान के साथ विद्युत उपलब्ध हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि पहले 33 के.व्ही. के फीडर की लंबाई 30 किलोमीटर होने तथा इसके पृथ्वीपुर एवं ओरछा के मध्य सघन रिजर्व फॉरेस्ट के साथ, नदियों और पहाड़ों के बीच से गुजरने के कारण सुधार कार्य में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। अब इस नये सबस्टेशन के बनने से जहाँ बरसात आदि प्राकृतिक कारणों से होने वाले व्यवधानों में कमी आयेगी वहीं सुधार कार्य जल्द पूरा करने में भी मदद मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.