अब ब्यूटी पार्लर और साड़ी सेंटर से 20 हजार रूपये महीना कमाती हैं पूनम.....

Updated on 25-10-2024 06:16 PM

हालात कितने ही बदतर क्यूं न हों, जिंदगी अपना रास्ता खुद ढूंढ ही लेती है। जिंदगी की यही तासीर ही इसे और भी रुहानी (जानदार) बनाती है। जैसे तपते रेगिस्तान में भी कोई एक नन्हा सा बीज हालातों से लड़कर अंकुरित हो ही जाता है। बहरहाल, बेइंतेहा बेचारगी और बेबस जिंदगी से लाचार पूनम को कहीं भी ठौर न मिला, तो वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के एक स्व-सहायता समूह से जुड़ गयीं। बस, यहीं से उसकी जिंदगी में उम्मीद का नया उजाला आने लगा। बुरे दिन फ़ना हुये और अच्छे दिनों की आमद हुई। नई ऊर्जा से सराबोर पूनम अब पूरी तरह स्वावलंबी हो गयी हैं।

बुरहानपुर जिले के संग्रामपुर गांव में रहने वाली किसान दीदी पूनम महाजन का जीवन एक समय कठिन दौर से गुज़र रहा था। खेती-किसानी में उसका मन न लगता। पर उसे कहीं कोई राह दिखाई नहीं दे रही थी। रोजाना की चुनौतियों से जूझते हुए भी, पूनम ने कभी हार नहीं मानी।

जब पूनम को कहीं कोई ठौर नहीं मिला, तो वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाये गये एक स्व-सहायता समूह से जुड़ गयीं। समूह से जुड़ना उनके जीवन का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। मिशन का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना था। अब पूनम को यहां जिंदगी की नई राह दिखने लगी।

पूनम बताती हैं कि समूह से जुड़ने से पहले वे खेती-किसानी करती थीं। अब सिलाई-कढ़ाई के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर का भी काम करती हैं। इसके अलावा साड़ी सेंटर भी चलाती हैं। वे बताती हैं समूह से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। ग्राहक पहचान फाइल (सीआइएफ) के तहत उसने 10 हजार रूपये से सिलाई का काम शुरू किया। इससे उसकी आमदनी बढ़ने लगी। अब वे हर महीना लगभग 15 से 20 हजार रूपये तक कमा लेती हैं। वे कहती हैं कि महिलाओं को सशक्त, आत्म-निर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।   

अब पूनम न केवल अपने परिवार का ही भरण-पोषण कर रही हैं, वरन् पूंजी भी बचा रही हैं। पूनम का यह काम पूरे गांव के लिए प्रेरणास्रोत बन गया और पूनम की मेहनत और लगन ने उन्हें एक नया जीवन दे दिया है। पूनम के संघर्ष की कहानी बताती है कि हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, जिंदगी हमेशा नया रास्ता खोज लेती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.