अब गांव-गांव सड़कें और तालाब बन रहे हैं - वन मंत्री श्री चौहान

Updated on 02-03-2024 07:16 PM

वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने शनिवार को अलीराजपुर जिले में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वन मंत्री श्री चौहान ने अलीराजपुर जिले के जोबट ब्लॉक के सेमलाया गांव में 60 लाख रूपये से बनने वाले निस्तार तालाब निर्माण कार्य, उदयगढ ब्लॉक के कालूवाट गांव में 55.52 लाख रूपये से बनने वाले निस्तार तालाब, ग्राम सुखा आम्बा में 44.81 लाख रूपये से बनने वाले निस्तार तालाब, चन्द्रशेखर आजाद नगर ब्लॉक के छोटा भावटा गांव में 66.72 लाख रूपये से निर्मित होने वाले निस्तार तालाब एवं रोलीगांव में 55.52 लाख रूपये लागत वाले निस्तार तालाब निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री चौहान ने केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अलीराजपुर जिले में सरकार की सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। गरीबों को पक्की छत मिल रही हैं। गांव-गांव सडकें और सिंचाई के साधन निर्मित हो रहे है। माता-बहनों को उज्जवला गैस कनेक्शन के लाभ से धुएं से राहत मिल रही है। किसान भाई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में सिंचाई का रकबा बढ़ गया है। सरकार की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन, सिंचाई क्षेत्र में तेज वृद्धि तथा जल संरचनाओं के विकास हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की सभी योजनाओं का आगे आकर लाभ लेने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सेना पटेल ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सांसद प्रतिनिधि श्री विशाल रावत ने कहा कि क्षेत्र में जल संरचनाओं के विकास से सिंचाई के रकबे में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास के लिये सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक चौधरी ने इन विकास कार्यों की जानकारी और इसके लाभों पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत सदस्य श्री मांगीलाल चौहान, पार्टी जिलाध्यक्ष श्री मकू परवाल सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.