अब मीटर बदलने की कवायद:19.24 लाख मीटर खराब, बिजली कंपनी ने दिए एवरेज बिल

Updated on 21-01-2025 12:18 PM

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 19.24 लाख उपभोक्ताओं को आकलित खपत के बिल दिए गए हैं। इसका कारण यह है कि इन उपभोक्ताओं के मीटर बंद या खराब हैं। यह जानकारी बिजली कंपनी ने विद्युत नियामक आयोग के सामने दायर याचिका में दी है। यह मामला मध्य क्षेत्र कंपनी के दायरे में आने वाले भोपाल समेत 16 जिलों के उपभोक्ताओं के मीटर का है।

दरअसल, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की बिजली दरों को लेकर नियामक आयोग के सामने याचिका पेश की है। इस याचिका पर आपत्ति दर्ज करने वाले विशेषज्ञों ने भी मीटर खराब या बंद होने के आंकड़ों की पुष्टि की है।

बिजली कंपनी के रिटायर्ड एडिशनल चीफ इंजीनियर राजेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, इस याचिका के पेज 189 की कंडिका 7.2 में मीटर बंद या खराब होने का उल्लेख किया गया है। इसमें चार श्रेणी के उपभोक्ताओं के मीटर की संख्या के अलग-अलग आंकड़े बताए गए हैं। इनमें घरेलू उपभोक्ता, निम्न दाब औद्योगिक उपभोक्ता, गैर घरेलू उपभोक्ता, अन्य और उच्च दाब उपभोक्ता श्रेणी के आंकड़े शामिल किए गए हैं।

मध्य क्षेत्र कंपनी के एमडी ने 5 दिन पहले बाकायदा बैठक बुलाकर खराब मीटर बदलने के निर्देश भी दे दिए हैं। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने खराब या बंद मीटर के यह आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए हैं।

सबसे ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर खराब बताए गए बिजली कंपनी ने नियामक आयोग में दायर पि​टीशन में जो आंकड़े पेश किए हैं उसके मुताबिक सबसे ज्यादा 19.37 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर खराब या बंद पाए गए हैं। इसके बाद 5 हजार मीटर गैर घरेलू उपभोक्ताओं के खराब पाए गए हैं।

निर्देश दिए थे एवरेज बिल ना दें... मीटर बदलने के निर्देश दे दिए गए हैं। पूरी जानकारी बुलाकर इसकी समीक्षा भी की जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि उपभोक्ताओं को एवरेज बिल नहीं दिए जाएं। जांच करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - प्रद्युम्न सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.