अब भोपाल से वापस लौटने का किराया हुआ महंगा:दीवाली के बाद मुंबई और लखनऊ लौटने के लिए चुकाने पड़ रहे 3-4 हजार तक

Updated on 04-11-2024 01:26 PM

फेस्टिवल सीजन चल रहा है, जहां ट्रेनों में भारी भीड़ दिखाई दे रही है तो दूसरी तरफ भोपाल से अन्य राज्यों के बड़े शहरों में जाने के लिए अब किराया मंहगा हो गया है। यह किराया दीवाली से पहले अन्य राज्यों से भोपाल आने के लिए बड़ गया था। ऐसे में यात्री लंबी दूरी के लिए बस से सफर करने को मजबूर हैं। लेकिन इसके लिए कई गुना ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। रेड बस एप से टिकट बुक करने पर लगातार किराया दिन में कई बार बढ़ एवं घट रहा है। ट्रैवल कंपनियों ने भोपाल से अन्य शहरों के लिए जाने वाली बस का किराया मनमाना बढ़ा दिया है। जो पिछले कुछ महीनों की तुलना में चार गुना तक अधिक है। इनमें भोपाल से पुणे, मुंबई, जयपुर और अहमदाबाद की तरफ जाने वाली बस शामिल हैं। 4 नवंबर तक स्थिति में 1300 रुपए का टिकट बढ़कर 3500 से 4,199 रुपए तक पहुंच गया है।

सीट एवेबेलिटी के लिए बढ़ाया किराया

ट्रेवल कंपनी के ऑनर्स सत्यम की माने तो कई राज्य जहां पर भोपाल के लोग काम करते हैं, जैसे गुजरात,महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश आदि से भोपाल का किराया दीवाली पर घर लौटते समय बढ़ता है और फिर दीवाली के सप्ताह भर तक भोपाल से इन राज्यों में लोटने वाले लोगों के लिए मंहगा हो जाता है। आम तौर पर यह बस यहां से फुल जाती हैं, वापसी में तुलना की जाए तो इसमें कम यात्री होते हैं। वहीं मध्य प्रदेश के अंदर की बात जाए तो भोपाल से बालाघाट या अन्य जिलों में जाने के लिए स्थिति समान है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.