अब बीए-बीकाम और बीएससी में मार्किंग की होगी नई पद्धति

Updated on 03-11-2021 11:56 PM

भोपाल सत्र 2021-22 से उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक पाठ्यक्रम में नई शिक्षा नीति लागू कर दी। बीए, बीकाम और बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का मूल्यांकन अब नए मार्किंग पद्धति से किया जाएगा। दिवाली बाद विभाग मार्किंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी करेगा। उसके आधार पर 80 मेजर-माइनर विषय के पेपर की मार्किंग निर्धारित होगी।

गाइडलाइन का बेसब्री से इंतजार करने में लगा है, क्योंकि उन्हें रिजल्ट से जुड़ा साफ्टवेयर भी नई पद्धति के हिसाब से बनाना है। अधिकारियों के मुताबिक मेजर विषयों को 60-75 और माइनर विषय 50 अंक तक हो सकते है। यहां तक 7-8 प्रश्न होंगे। इनका प्रारूप भी गाइडलाइन में तय होगा।

तीन तरह की मार्किंग

यूजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को सालभर में करीब 10 विषय पढ़ाना होंगे, जिसमें पांच मुख्य, तीन मेजर और दो माइनर का चयन करना है।उसके आधार पर तीन प्रकार से मार्किंग होगी। सूत्रों के मुताबिक मुख्य परीक्षा और असाइनमेंट में अलग-अलग मार्किंग होगी। यहां तक प्रत्येक विषय की मार्किंग भी निर्धारित होगी, जिसमें 50-75 नंबर के पेपर होंगे। गाइडलाइन के आधार पर विश्वविद्यालय को अपना-अपना मार्किंग पद्धति का प्रारूप बनाना होगा। यह काम जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है।

दिसंबर में चुनना होंगे विषय

प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को मेजर-माइनर विषय चुनना है। इसके लिए विभाग दिसंबर तक लिंक खोलेगी। प्रत्येक विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा विषय बताना है। उसके आधार छात्र-छात्राओं की परीक्षा करवाई जाएगी। बाद में कालेजों को अपने-अपने विद्यार्थियों का डाटा विश्वविद्यालय को भेजना होगा।

वैकल्पिक और विषयात्मक होंगे प्रश्न

नई शिक्षा नीति के मुताबिक प्रश्न पत्रों में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। पहले की तरह अब भी प्रश्न पत्र में वैकल्पिक और विषयात्म प्रश्न रहेंगे। बस इनकी संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। इसे लेकर स्थिति गाइडलाइन आने पर स्पष्ट होगी। बीएससी और बीकाम में वैकल्पिक प्रश्न अधिक हो सकते है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.