एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की अब दो परीक्षाएं होंगी, दूसरी में शामिल हो सकेंगे फेल विद्यार्थी

Updated on 10-02-2025 02:32 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय किया है। दोनों परीक्षाओं में अब पूरक का प्रविधान खत्म किया जा रहा है। अब दो मुख्य परीक्षाएं होंगी। दूसरी फेल होने वाले विद्यार्थियों के लिए होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह निर्णय लागू किया गया है। इसके आधार पर वार्षिक परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा।

निर्णय शिक्षा सत्र 2024-25 की परीक्षा से लागू होगा। मंडल की साधारण सभा की बैठक में निर्णय लिया गया है और शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। मध्य प्रदेश बोर्ड की पहली परीक्षा 24 फरवरी से आयोजित होने वाली है। मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद जुलाई में द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा आयोजित होगी।

यह पूरक परीक्षा के स्थान पर आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं में विषयों के अच्छे नंबरों के आधार पर विद्यार्थियों की मुख्य अंकसूची तैयार की जाएगी। बता दें, दो मुख्य परीक्षाओं का माडल गुजरात व छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष से लागू हो चुका है। हर साल 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं।

एक विषय में फेल होने पर पूरक परीक्षा की होती थी पात्रता

द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा में पूरक की पात्रता वाले या कई विषयों में फेल विद्यार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा जुलाई में आयोजित होगी। अभी तक एक विषय में फेल होने पर विद्यार्थी पूरक परीक्षा में शामिल होते थे।

वहीं फेल विद्यार्थी राज्य ओपन बोर्ड द्वारा आयोजित 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत परीक्षा में शामिल होते थे। अब एक या अधिक विषय में फेल विद्यार्थी द्वितीय अवसर की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पिछले साल 10वीं व 12वीं में करीब 2.20 लाख विद्यार्थियों को पूरक मिली थी। वहीं 5.60 लाख विद्यार्थी फेल हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.