अब प्लेटफॉर्म पर नहीं हो सकेगी वाहनों की एंट्री:लगातार सुरक्षा उल्लंघनों के बाद रेलवे ने उठाया सख्त कदम

Updated on 12-07-2025 01:21 PM

रेलवे स्टेशन पर लगातार हो रहे सुरक्षा उल्लंघनों और प्लेटफॉर्म पर वाहनों के प्रवेश को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने अब सख्ती दिखा दी है। स्टेशन के दोनों प्रमुख प्रवेश बिंदुओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है। प्लेटफॉर्म-1 स्थित गार्ड लॉबी के पास बने वीआईपी गेट को बंद कर बैरिकेडिंग कर दी गई है, जबकि प्लेटफॉर्म-6 पर इटारसी एंड की ओर से आने वाले रास्ते को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

रेलवे ने यह कदम लगातार तीसरे दिन सामने आई अवैध वाहन प्रवेश की घटनाओं के बाद उठाया है। आरपीएफ ने न सिर्फ इन दोनों जगहों पर विशेष निगरानी का इंतजाम किया है, बल्कि साफ कर दिया है कि अब कोई भी व्यक्ति चाहे आम नागरिक हो या रेलवे का कर्मचारी प्लेटफॉर्म पर वाहन लेकर नहीं पहुंच सकेगा।

गार्ड लॉबी का कर्मचारी निकला आरोपी, कार जब्त मामले की शुरुआत सोमवार रात हुई, जब स्टेशन पर पदस्थ एक गार्ड अपनी कार लेकर वीआईपी एरिया के रास्ते सीधे प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया। उसने बीना एंड की ओर स्थित इंजीनियरिंग साइडिंग के पास कार खड़ी कर दी। यह क्षेत्र आम यात्रियों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है और केवल तकनीकी स्टाफ व वीआईपी मूवमेंट के लिए सुरक्षित है। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया। आरपीएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार जब्त कर ली और रेलवे अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया। तीनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके वाहन जब्त किए जा चुके हैं।

अब हर गेट पर बैरिकेड और निगरानी रेलवे ने अब सभी संभावित रास्तों पर स्थायी बैरिकेड लगाने और आरपीएफ की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 और प्लेटफॉर्म-6 के दोनों छोरों से अब वाहन तो क्या, बिना जांच कोई व्यक्ति भी आसानी से प्रवेश नहीं कर सकेगा। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्टेशन की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वीआईपी रास्ता अब केवल अधिकृत मूवमेंट के लिए ही खुला रहेगा और प्रत्येक मूवमेंट की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.