अब 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा गेहूं, 175 रुपये मिलेगा बोनस

Updated on 01-03-2025 01:01 PM
भोपाल। प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब गेहूं का उपार्जन एक मार्च के स्थान पर 15 मार्च से किया जाएगा। इसकी शुरुआत इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग से होगी।

बाकी संभागों में 17 मार्च से खरीदी होगी। किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने उपार्जन कार्यक्रम में परिवर्तन किया है। इस बार किसानों को प्रति क्विंटल 175 रुपये बोनस दिया जाएगा।

समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि गेहूं की फसल कटाई पूरी नहीं होने और मंडियों में आ रहे गेहूं में नमी अधिक होने के कारण उपार्जन की तारीख आगे बढ़ाई गई है। समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है।

175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने इसके अतिरिक्त 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है। इसे मिलाकर किसानों को 2,600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

प्रदेश में लगभग 80 लाख टन गेहूं उपार्जन अनुमानित है। किसानों को इस मात्रा के अनुसार समर्थन मूल्य की राशि 19,400 करोड़ तथा बोनस राशि 1,400 करोड़ का किसानों को भुगतान होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.