जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने अब भटकना नहीं पड़ेगा, नगरीय प्रशासन ने की यह व्यवस्था

Updated on 17-07-2024 02:53 PM

भोपाल। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब शहर के नागरिकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम प्रशासन इसके लिए एक नई व्यवस्था करने जा रहा है। अब निगम के कार्यालयों से चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स, विश्राम घाट और कब्रिस्तान को लिंक किया जाएगा।

महापौर मालती राय ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर जन्म-मृत्यु के पंजीयन के लिए चिकित्सालयों और विश्रामघाटों व कब्रिस्तानों द्वारा जन्म अथवा मृत्यु संबंधी सूचना जोन कार्यालय, निगम मुख्यालय में तीन दिन में अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं, जन्म-मृत्यु के संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं विश्राम घाट, कब्रिस्तान प्रबंध समितियों को शीघ्र पत्र लिखकर अनिवार्यता सुनिश्चित करने को कहा है।

ये निर्देश भी दिए

इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में महापौर ने अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रिया का सरलीकरण करने एवं योग्यता अनुसार आश्रितों को नियुक्ति प्रदान करने, निगम कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधी प्रकरणों में विधि अनुसार कार्रवाई शीघ्रता से करने और निगम के पुस्तकालयों में पाठकों को स्वच्छ वातावरण एवं और अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान अपर आयुक्त टीना यादव, महापौर परिषद की सदस्य सुषमा बावीसा, उपायुक्त योगेन्द्र सिंह पटेल एवं सीबी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.