PNST छात्राओं के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन:​​​​​​​पुलिस ने पदाधिकारियों को हिरासत में लिया

Updated on 30-07-2025 12:22 PM

मध्यप्रदेश में प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST)-2022 की छात्राओं की मांगों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने सोमवार को तेज बारिश के बीच प्रदर्शन किया। विधानसभा जाने की कोशिश कर रहे NSUI नेताओं और नर्सिंग छात्राओं को पुलिस ने रोका, जिसके बाद छात्राओं और नेताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार, जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर, अभय रामभक्त और सचिन भदौरिया सहित कई पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।

60 हजार छात्राओं के भविष्य का सवाल NSUI उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि यह आंदोलन मध्यप्रदेश की 60 हजार से अधिक छात्राओं के हक की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के दम पर आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हम छात्राओं की आवाज को चुप नहीं होने देंगे और लड़ाई जारी रखेंगे।

PNST-2022 का रिजल्ट, पर अब तक नहीं हुआ प्रवेश जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने बताया कि PNST-2022 की परीक्षा जून 2023 में आयोजित हुई थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने परिणाम पर रोक लगा दी थी। बाद में 27 मार्च 2025 को कोर्ट के आदेश पर रिजल्ट जारी कर दिया गया, लेकिन आज तक प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग शुरू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में 2022-23 सत्र की सीटें खाली पड़ी हैं। छात्राएं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और हाईकोर्ट तक गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला।

छात्राओं का आक्रोश प्रदर्शन में शामिल छात्राओं का कहना है कि PNST-2022 की परीक्षा में प्रदेश की हजारों छात्राओं ने भाग लिया था। रिजल्ट लगभग दो साल तक अटका रहा, और अब भी प्रवेश प्रक्रिया लंबित है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.