पालीटेक्निक कालेज में डिप्लोमा के प्रश्नपत्र वायरल मामले में NSUI का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Updated on 06-10-2023 12:44 PM
भोपाल  राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(आरजीपीवी) के पालीटेक्निक कालेज में फैकल्टी द्वारा सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र इंजीनियरिंग डिप्लोमा के विद्यार्थियों को बेचने का वीडियो वायरल होने के बाद एनएसयूआइ ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। एनएसयूआई का आरोप है कि वीडियो में कालेज फैकल्टी पांच हजार रुपये प्रति पेपर प्रति सेमेस्टर के हिसाब से विश्वविद्यालय के अधिकारियों की मिली भगत से बेच रहे हैं। साथ ही वे इस पेपर की परीक्षा में पास होने की गारंटी भी लेते हैं।


डिप्लोमा कालेज में पेपर बेचने का आरोप

इस वीडियो के सामने आने के बाद एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व मे एनएसयूआइ ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन प्राध्यापक को बचाने का काम कर रही है। एनएसयूआइ महासचिव आदित्य सोनी ने बताया कि जिस प्रकार से पांच-पांच हजार रुपये में आरजीपीवी डिप्लोमा कालेज में पेपर बेचे जा रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की एक मात्र तकनीकी विश्वविद्यालय में कभी प्रश्नपत्र वायरल तो कभी मूल्यांकन के नाम पर पैसे लेकर पास करवाने का मामले सामने आना आम बात हो गई है।

मामले की निष्पक्ष जांच एजेंसी से करवाने की मांग

इसे देखते हुए विवि के कुलपति सुनील गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया। उनसे पांच सूत्रीय मांग की गई है, जिसमें मुख्य रूप से आरोपित प्राध्यापक सहित जिम्मेदार प्राचार्य को भी पदमुक्त करने, दोषी प्राध्यापकों पर एफआइआर करवाने एवं उक्त मामले की जांच निष्पक्ष जांच एजेंसी से करवाने की हैं। एनएसयूआइ को कुलपति ने सात कार्य दिवस में जांच पूरी करवाने का आश्वासन दिया। एनएसयूआइ का कहना है कि यदि मांगों पर तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय प्रशासन निर्णय नहीं लेता तो चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.