विक्रम विश्वविद्यालय की पीएचडी चयन परीक्षा कराने से एनटीए का इंकार

Updated on 21-07-2023 03:28 PM
 उज्जैन। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूइटी) के माध्यम से विक्रम विश्वविद्यालय की पीएचडी चयन परीक्षा-2023 कराने से इंकार कर दिया है। अब विश्वविद्यालय ने परंपरागत रूप से अपने स्तर पर अक्टूबर में परीक्षा कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। चयन के लिए लगभग 335 सीटों का निर्धारित किया है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने नईदुनिया से कहा है कि परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। इस बार मूल्यांकन मैन्यूअली न कराकर मशीन के जरिये कराया जाएगा।

मालूम हो कि महीनेभर पहले विक्रम विश्वविद्यालय ने इस वर्ष की पीएचडी चयन परीक्षा सीयूइटी के माध्यम से कराने के लिए एनटीए को पत्र भेजा था। कारण, गत वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा ली परीक्षा की ओएमआर शीट में काट-छांट कर अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को उत्तीर्ण दर्शाने का मामला उजागर होना और कुलसचिव, सहायक कुलसचिव सहित पांच लोगों पर लोकायुक्त द्वारा एफआइआर दर्ज होना रही। हालांकि इस मामले में तीन विद्यार्थियों पर भी केस दर्ज होने से अब आरोपितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। लोकायुक्त जल्द ही कोर्ट में चालान प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है।


पिछले वर्ष मार्च में हुई थी परीक्षा

पिछले वर्ष विक्रम विश्वविद्यालय ने पीएचडी की रिक्त 422 सीटों पर दाखिले के लिए चयन परीक्षा 6 मार्च को करवा ली थी। तब 28 फरवरी तक परीक्षा आवेदन फार्म जमा करवाए गए थे। कुलपति के हस्ताक्षर होते ही पीएचडी चयन परीक्षा की अधिसूचना जारी होने की बात विश्वविद्यालय ने कही है।

ये बातें भी जानिये

- विक्रम विश्वविद्यालय रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2012 में 1250 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा हुई थी। इसके बाद निदेशकों की संख्या घटने से सीटों की संख्या घटती चली गई। वर्ष 2020 में 118, वर्ष 2021 में 216, वर्ष 2022 में 422 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी। अभी विश्वविद्यालय में रिसर्च गाइड की संख्या 136 के आसपास है।

- विश्वविद्यालय में पढ़ाने के लिए स्थायी प्रोफेसरों की भर्ती अंतिम बार वर्ष 2007 में हुई थी। उसके बाद आज तक नहीं हुई। स्थिति यह है कि कई प्रोफेसरों के सेवानिवृत्ति एवं दिवंगत होने से अब विश्वविद्यालय में स्वीकृत 161 प्रोफसरों के पद के मुकाबले 40 से भी कम प्रोफेसर विश्वविद्यालय में रह गए हैं। इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर सहित विभिन्न पाठ्यक्रम की पढ़ाई अतिथि शिक्षकों के भरोसे ही चल रही है। इसका असर विश्वविद्यालय की साख पर पड़ रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.