भोपाल में मतगणना के लिए बढ़ाई जाएगी टेबलों की संख्या, जल्द आएंगे चुनाव परिणाम

Updated on 25-11-2023 01:14 PM
भोपाल। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सात विधानसभा क्षेत्रों में 17 नंवबर को हुए मतदान के बाद 03 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए जिला जेल में तैयारियां की जा रही हैं। यहीं पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में डाक मतपत्र की पेटियां और दो हजार 49 ईवीएम रखी हुई हैं, जिनके लिए तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा शुक्रवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना के लिए टेबल बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कराया है, जिसे चुनाव आयोग को भेज दिया गया है। इससे जल्द से जल्द मतगणना संपन्न होने के साथ परिणाम भी सामने आएंगे। निरीक्षण के दौरान नोडल मतगणना संदीप केरकेट्टा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविशंकर राय सहित सभी आरओ व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बड़े विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक टेबल

जिला की सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से की जाएगी। आधे घंटे में डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद साढ़े आठ बजे ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी। अभी तक सभी विधानसभा क्षेत्रों की गणना के लिए 14 -14 टेबल लगाई जानी थी, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ा दी गई है। जिस विधानसभा में सबसे अधिक मतदान केंद्र हैं वहां टेबल की संख्या ज्यादा करने की तैयारी है। नरेला में 332 मतदान केंद्र हैं, इसलिए यहां 14 की जगह 21 टेबल, गोविंदुपरा में 373 और हुजूर में 348 केंद्र के लिए यहां 20-20 टेबल मतगणना के लिए लगाई जाएंगी। मतगणना के दौरान टेबल की संख्या बढ़ने से चरणों में कमी आएगी। वहीं, डाक मतपत्रों की गिनती के लिए सातों विधानसभा क्षेत्र में दो से पांच तक टेबल लगाई जाएंगी।

कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर आशीष सिंह शुक्रवार को पुरानी जेल में पहुंचे और विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी को मतगणना से संबंधित सभी तरह की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मतगणना के लिए करीब एक हजार 200 कर्मचारियों को ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे पहले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, शुक्रवार तक दो चरण में कुल आठ सौ कर्मचारियों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब दूसरे चरण का प्रशिक्षण 30 नवंबर को होगा। टीटीनगर स्थित माडल हायर सेकंडरी स्कूल में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मतगणना के लिए जिला जेल में तैयारियां की जा रही हैं, जिनका निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। वहीं सात विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार मतगणना के लिए टेबिलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसका प्रस्ताव बनाकर चुनाव आयोग को भेजा है।

                                         - आशीष सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.