अपात्रों को अर्थवर्क, सीसी वर्क, पाईप लाइन कार्य देने पर आपत्ति

Updated on 08-06-2023 04:09 AM
भोपाल। सांठगांठ के मार्फत से अपात्रों को अर्थवर्क, सीसी वर्क और पाइप लाइन का कार्य दिए जाने की तैयारी पर ठेकेदार कपिल शर्मा ने मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को ज्ञापन पत्र सौपते हुए मांग की है कि जारी निविदा क्रमांक 254395 में हाजिक कॉन्ट्रेक्टर्स का पाइपलाइन में जो मापदंड निर्धारित कर निविदा आमंत्रित की गई है उसमें अनियमितता की जा रही है। शर्मा ने बताया कि दो करोड़ रुपए से अधिक निविदाओं में अर्थवर्क, सीसी वर्क, पाईप लाइन कार्य एवं एफएचटीसी आदि कार्य की बीओक्यू में निर्धारित मात्राओं की 33 प्रतिशत मात्र में प्रमाण पत्र निविदा के साथ सलंग्न किया जाना अनिवार्य है। लेकिन उक्त निविदा में भाग लेने वाले कई एजेंसियों द्वारा तय मापदंड और मानक का पालन नहीं किया गया और इतना ही ही पूर्व के निविदाओं में अपात्र भी घोषित हो चुके हैं। बावजूद इसके उपरांत भी सांठगांठ कर  चहेते ठेकेदारों के पत्र में निविदा में बिना शर्ते पूर्ण किए खोली जा रही है। ठेकेदार ने सभी इस संदर्भ में मुख्य सचिव के समक्ष बकायदा उदाहरण स्वरूप पूर्व में अपात्र घोषित होने का समूचा ब्यौरा भी पेश किया।
उक्त जिसमें निविदा का परिशिष्ट-द में एवं निविदा की विशेष शर्तों में क्रमांक- 72 में स्पष्ट उल्लेख किया गया है दो करोड़ से अधिक निविदाओ में अर्थ वर्क, सी.सी. वर्क, पाईप लाइन कार्य एवं एफ.एच.टी.सी. आदि कार्य की BOQ में निर्धारित मात्राओं की 33% प्रतिशत मात्रा के प्रमाण-पत्र निविदा के साथ सलंग्न किये जाने चाहिए थे लेकिन उक्त निविदा में कई एजेंसीयो द्वारा पूर्व में एवं इस निविदा में निविदा में दी गई शर्तो का पालन नहीं किया जा रहा इसके उपरान्त भी सांठ-गाँठ कर अपने चहेते ठेकेदारों की निविदा में शर्ते पूर्ण नहीं होने पर भी खोली जा रही है जबकि लोक स्वा. यांत्रिकी खण्ड रायसेन में निविदा क्रमांक 254379, 249657 एवं 249658 में (1) मै. हर्षवर्धन इंफ्रास्ट्रचर सीहोर को निविदा क्रमांक 254379 में सी.सी. कार्य का 33 प्रतिशत अनुभव नहीं होने पर अपात्र किया गया है एवं इसी निविदा में मै. संजय कुमार राय-भोजपुर को भी अर्थ वर्क, सी.सी. वर्क एवं घरेलू नल कनेक्शन का 33 प्रतिशत कार्य अनुभव नहीं होने पर अपात्र किया गया है। (II). निविदा क्रमांक 249657 में भी (1). मैं ASTS Smart इंफ्रा प्रा. लि. नागपुर को सी.सी कार्य का 33 प्रतिशत अनुभव नहीं होने से अपात्र किया गया है। (2). मै. राशिद अनवर- गैरतगंज को भी अर्थ वर्क एवं सी.सी. कार्य का 33 प्रतिशत अनुभव नहीं होने से अपात्र किया गया है। (3). मै. RSAM कंस्ट्रक्शन प्रालि बिहार को भी FHTC एवं सी.सी. कार्य अनुभव सलंग्न नहीं होने से अपात्र किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.