उज्जैन में कांग्रेस की महिला नेत्री नूरी खान के खिलाफ आपत्तिजनक नारे, केस हुए दर्ज

Updated on 02-08-2023 12:52 PM

 उज्जैन। कांग्रेस नेत्री नूरी खान के खिलाफ बीते दिनों कुछ लोगों ने टावर चौक पर आपत्तिजनक नारेबाजी की थी। जिसको लेकर नूरी ने मंगलवार को डा. आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरना दे दिया था। इसके बाद माधवनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने शिकायती आवेदन दिया था कि 29 जुलाई को राजनीतिक दल के सदस्यों व कुछ लोगों ने टावर चौक पर खान व उनके पति को लेकर आपत्तिजनक नारेबाजी की थी।

इसके वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। जिससे नूरी खान की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। मामले को लेकर नूरी ने मंगलवार को टावर चौक पर डा. आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरना दे दिया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।

उज्जैन पुलिस ने दी चेतावनी, जारी किया हेल्पलाइन नंबर - पुलिस रख रही इंटरनेट मीडिया पर निगरानी

वाट्सएप, फेसबुक सहित अन्य इंटरनेट मीडिया पर किसी ने भड़काउ पोस्ट की तो ग्रुप के एडमिन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। शहर में कुछ दिनों से लगातार इंटरनेट मीडिया जैसे फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम व टेलीग्राम पर भड़काउ पोस्ट की जा रही है। जिसको लेकर तनाव की स्थिति बन रही है।

उज्जैन पुलिस ने मंगलवार को इस संबंध में चेतावनी जारी की है। वाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम पर किसी ने कोई आपत्तिजनक पोस्ट की तो ग्रुप के एडमिन पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि गैर कानूनी गतिविधियों का हिस्सा ना बनें, ऐसा कोई काम ना करें जिससे कि सांप्रदायिक उन्माद फैले।

सभी वाट्सएप ग्रुप के एडमिन अपने ग्रुप के सदस्यों को समझाइश दें कि वह सांप्रदायिकता के संबंध में भ्रांति फैलाने वाले मैसेज ना करें। आपत्तिजनक मैसेज दिखाई देने पर लोग 7049119001 तथा 0734-2525253 व 0734-2527143 पर फोन कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.