अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान:16 जनवरी को ज्ञापन सौपेंगे, 7 फरवरी 2025 को सभी जिलों में कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन

Updated on 28-12-2024 12:24 PM

मध्य प्रदेश में 8 साल से बंद पदोन्नति शुरू करने, केंद्रीय तिथि से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने सहित 46 मांगों को लेकर मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को मुख्य सचिव को नोटिस देकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। कर्मचारी 16 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टरों और 24 जनवरी को प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकों को ज्ञापन सौपेंगे। इसके बाद भी सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो 7 फरवरी से प्रदर्शन की शुरूआत होगी। इस दिन सभी जिलों में कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।

मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपने पहुंचे मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी, एसबी सिंह, महेन्द्र शर्मा, डीके यादव, सतीश शर्मा, सुभाष वर्मा, एलएन कैलाशिया, विमलेश रजक, सुभाष शर्मा, सुरेन्द्र निगम, एसएस सोलंकी, रियाज मोहम्मद खान ने अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में सभी संवर्ग के कर्मचारियों की मांगें अधूरी हैं। प्रत्येक संगठन समय-समय पर प्रदर्शन-आंदोलन करता है, पर मांगें पूरी नहीं हो रही हैं। नेताओं ने कहा कि सरकार का यह व्यवहार अब स्वीकार नहीं है। इसलिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर रहे हैं।

मोर्चा के अध्यक्ष द्विवेदी ने बताया कि 16 जनवरी को जिला मुख्यालयों के साथ भोपाल में सतपुड़ा भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। चौथे चरण में 16 फरवरी को प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर आंबेडकर पार्क में प्रांत व्यापी धरना देंगे। इसके बाद भी सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं, तो आंदोलन आगे बढ़ेगा और हड़ताल का ऐलान किया जाएगा।

कर्मचारियों के विभिन्न संवर्गों की मांगें

मई 2016 से बंद राज्य के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति शुरू की जाएं।

विभागाध्यक्ष कार्यालयों के लिपिकों को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान दें।

अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों के लिए सीपीसीटी में सरलीकरण करें।

सातवें वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता दें।

लिपिकों को ग्रेड-पे 1900 के स्थान पर 2400 करें।

केंद्रीय तिथि से शेष 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दें।

साल 2005 के बाद नियुक्त 2.59 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करें।

नव नियुक्ति कर्मचारियों को 70, 80, 90 प्रतिशत स्टापेड के स्थान पर नियुक्ति दिनांक से संबंधित पदों का वेतनमान दें।

पेंशनरों के लिए धारा-49 (6) समाप्त कर छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति लेने का बंधन खत्म करें।

सेवानिवृत्ति की आयु सीम एक समान करें।

सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कैशलेश स्वास्थ्य बीमा लागू करें।

भृत्य का पदनाम परिवर्तित किया जाए।

निगम मंडलों के कर्मचारियों की मांगों का निराकरण करें।

आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करें।

टैक्सी प्रथा बंद करें। रिक्त पद भरे जाएं।

कार्यभारित कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर अवकाश नगदीकरण का लाभ दें।

नवीन शिक्षक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं नियमित शिक्षक संवर्ग को 35 वर्ष बाद चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ, क्रमोन्नति दें।

  • अर्हतादायी पेंशन की पात्रता 33 वर्ष के स्थान पर 25 वर्ष करें।
  • स्थायी कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का लाभ दें।
  • उपयंत्री, पटवारी, नायब तहसीलदार, तहसीलदार अतिथि शिक्षक, आरक्षक, वन कर्मियों, शीघ्रलेखक, अतिथि विद्वान आदि की मांगों का निराकरण करें।
  • पुलिस विभाग के समान राजस्व विभाग, जेल कर्मचारियों को लाभ दें।
  • अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग को राजपत्रित वेतनमान दें।
  • दैनिक वेतन भोगी, माली, आशा-ऊषा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार, चौकीदार को नियमित करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.