मध्‍य प्रदेश में राजनीति के मैदान में हाथ आजमाने को तैयार अधिकारी

Updated on 29-08-2023 01:37 PM

भोपाल। भले ही राजनीति के क्षेत्र में कम ही अधिकारी सफल हुए हों पर इस बार भी आइएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नौकरी छोड़कर चुनावी मैदान में हाथ आजमाने की तैयारी में हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देकर वरदमूर्ति मिश्रा ने तो भारत वास्तविक पार्टी बना ली है और वे अन्य संवर्ग के सेवानिवृत्त अधिकारियों को चुनाव लड़ने के लिए तैयार कर रहे हैं। वहीं, भाजपा ने पहली सूची में ही न्यायिक सेवा से त्यागपत्र देने वाले प्रकाश उइके और मेडिकल कालेज जबलपुर के सहायक अधीक्षक रहे डा.विजय आनंद मरावी को प्रत्याशी घोषित किया है।

चर्चा है कि भाजपा की दूसरी और तीसरी सूची में भी और ऐसे अधिकारियों के नाम हो सकते हैं, जो राजनीति के मैदान में किस्मत आजमाना चाहते हैं। उधर, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी निशा बांगरे ने भी त्यागपत्र दे दिया है और वे कांग्रेस के संपर्क में हैं।

कम को ही मिली है सफलता

प्रदेश में नौकरी छोड़कर राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने वाले कई अधिकारी हैं पर सफलता कम ही को मिली है। प्रदेश के मुख्य सचिव रहे सुशील चंद्र वर्मा चार बार भोपाल से सांसद रहे। भोपाल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आइएएस अधिकारी महेश नीलकंठ बुच ने नौकरी छोड़कर बैतूल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था पर उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

अजीत जोगी मुख्‍यमंत्री बने और राज्‍यसभा में भी पहुंचे

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी मध्य प्रदेश संवर्ग के आइएएस अधिकारी थे। उन्होंने त्यागपत्र दिया और फिर उन्हें राज्य सभा भेजा गया था। प्रमुख सचिव रहे डा.भागीरथ प्रसाद को कांग्रेस ने भिंड से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया पर उन्होंने ऐन वक्त पर पाला बदल लिया और भाजपा से चुनाव लड़कर संसद पहुंचे थे।

और भी हैं उदाहरण

आइपीएस अधिकारी रुस्तम सिंह विधानसभा चुनाव भी जीते और शिवराज सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता गुमान सिंह डामोर ने सेवानिवृत्ति के बाद पहले विधानसभा चुनाव लड़ा और फिर लोकसभा। दोनों में जीते और वर्तमान में रतलाम से सांसद हैं।

अधिकारी भाजपा और कांग्रेस संगठन में सक्रिय

आइपीएस अधिकारी पन्नालाल भी चुनाव लड़ चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी को चुनाव लड़ाया था, वे न्यायिक सेवा से त्यागपत्र देकर आए थे। अधिकारी भाजपा और कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अपर मुख्य सचिव रहीं अजीता वाजपेयी पांडेय और वीके बाथम कांग्रेस के लिए विभिन्न जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो पूर्व आइएएस अधिकारी वेद प्रकाश, कवींद्र कियावत, अजातशत्रु श्रीवास्तव और एसएनएस चौहान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसके पहले एसएस उप्पल, महेश चंद्र चौधरी भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

भाजपा और कांग्रेस में फिर सेवानिवृत्त अधिकारी सक्रिय

विधानसभा चुनाव आते ही भाजपा और कांग्रेस में फिर सेवानिवृत्त अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। इनमें से कुछ अधिकारी चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने जा रहे हैं। भाजपा की पहली सूची में शामिल दो प्रत्याशी अभी हाल में शासकीय सेवा छोड़कर आए हैं।

जबलपुर मेडिकल कालेज के सहायक अधीक्षक डा.विजय आनंद मरावी ने तो टिकट घोषित होने के ऐन पहले त्याग पत्र दिया और टिकट की घोषणा के बाद भाजपा की सदस्यता ली। पांढर्णा से प्रत्याशी बनाए गए प्रकाश उइके ने कुछ दिन पहले ही न्यायिक सेवा से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ली थी।

चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को प्रत्याशी बनाया है। उनके पति भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। इसके पहले यहां से भाजपा विधायक रहीं ममता मीणा के पति भी आइपीएस अधिकारी रहे हैं। उधर, नौकरी छोड़कर वरदमूर्ति मिश्रा ने राजनीति दल बना लिया है। दावा किया जा रहा है कि उनके दल से कुछ अधिकारी चुनाव लड़ेंगे। इसके पहले सपाक्स पार्टी के बैनर तले हीरालाल त्रिवेदी और वीणा घाणेकर चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों को ही सफलता नहीं मिली और संगठन भी सक्रिय नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.