भोपाल में चुनाव ड्यूटी रद कराने अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाईं एक हजार अर्जियां

Updated on 05-04-2024 11:51 AM
भोपाल। जिले में लोकसभा चुनाव की ड्यूटी रद कराने के लिए कलेक्ट्रेट में अर्जियां पहुंचनी शुरू हो गई हैं। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों ने तरह-तरह की समस्याओं का जिक्र करते हुए आवेदन देना शुरू कर दिया है। अब तक लगभग एक हजार अर्जियां पहुंच चुकी हैं लेकिन इन पर कोई निर्णय अभी नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण खत्म होने के बाद इन सभी अर्जियों पर निर्णय लिया जाएगा।

चल रहा चुनाव प्रशिक्षण का दौर

जानकारी के अनुसार लोकसभा सीट भोपाल में चुनाव कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने इस बार 2363 मतदान केंद्रों पर अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जिसमें करीब 16 हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके लिए इन कर्मचारियों को अलग-अलग दौर में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसी बीच अधिकारी-कर्मचारियों ने ड्यूटी से राहत के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन देना शुरू कर दिए हैं। अब तक आए एक हजार आवेदनों में अधिकारी-कर्मचारियों ने तरह-तरह की समस्याएं बताई हैं।

इन वजहों से मांगी छुट्टी

एक आवेदनकर्ता ने गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की वजह से राहत की मांग की है तो वहीं एक ने बताया कि परिवार में शादी समारोह होने की वजह से उसे अवकाश चाहिए। इतना ही नहीं, कुछ आवेदन ऐसे हैं, जिनमें महिला कर्मचारियों ने घरेलू कामकाज एवं स्वजनों का ध्यान रखने तक का जिक्र किया है। इन सभी आवेदनों को एसडीएम आदित्य जैन के द्वारा जमा कर लिया गया है, लेकिन इन पर अभी निर्णय होना बाकी है।
चुनाव के लिए सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के 2363 मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों सहित अन्य कामों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से एक हजार से अधिक कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी से छुट्टी के आवेदन पेश किए हैं। इनकी जांच की जाएगी, जिसमें सही और उचित कारण होने पर निर्णय लिया जाएगा।
-हर्षल पंचोली, एडीएम

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.