अफसरों की फैमिली संग मस्ती, नाव चलाई...डीजे नाइट में थिरके:भोपाल में आईएएस सर्विस मीट में खेले गेम्स

Updated on 22-12-2024 04:50 PM

भोपाल में आईएएस सर्विस मीट के दूसरे दिन अफसर पत्नी और बच्चों के साथ दिनभर मस्ती करते दिखे। शनिवार सुबह बोट क्लब पर हुई रेस में उन्होंने परिवार के साथ नाव चलाई। इसके बाद जुंबा डांस करते हुए थिरके भी।

दोपहर में अरेरा क्लब में फुटबॉल, कैरम, फन गेम्स समेत अन्य एक्टिविटी हुई। कई आईएएस अधिकारी अपनी टीम के साथ व्यंजन बनाने की कुकिंग कॉम्पिटिशन में भी शामिल हुई। दो साल बाद हो रही सर्विस मीट को लेकर अफसरों और उनके परिजनों में उत्साह रहा। रात में डीजे नाइट का प्रोग्राम में फैमिली के साथ डांस किया।

बता दें कि शुक्रवार को तीन दिनी आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। रविवार को इसका समापन होगा।

रेड, ऑरेंज, ग्रीन और यलो टीम के साथ बोटिंग शनिवार को सुबह 8.30 बजे से बड़े तालाब के बोट क्लब पर जुटे आईएएस अफसरों और उनके परिजन ने रेड, ऑरेंज, ग्रीन और यलो टीम के साथ बोटिंग की। वहीं दूसरी ओर म्यूजिक के बीच ग्रुप डांस और सिंगिंग का भी लुत्फ उठाया। बोट रेस के बाद फुटबॉल, कुकिंग कॉम्पीटिशन, T-5 क्रिकेट, फन गेम्स, पेंटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, पूल, कैरम, बिलियर्ड्स, ब्रिज और अंताक्षरी का आयोजन किया गया। ये सभी कार्यक्रम अरेरा क्लब में हुए।

अफसरों ने बिलियर्ड्स में आजमाए हाथ अरेरा क्लब में जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े, खाद्य आयुक्त सिबी चक्रवर्ती एम. और मदन कुमार समेत अन्य आईएएस अफसरों ने बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस समेत अन्य गेम्स में हिस्सा लिया। आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, एसीएस अनुपम राजन, रिटायर्ड एसीएस मलय श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार रात में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन में फैशन शो में हिस्सा लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.