जिपं की मीटिंग में गैर हाजिर रहे अफसर, नोटिस मिलेंगे:सभापति बोलीं- सरकार से शिकायत करूंगी

Updated on 05-06-2025 11:03 AM

भोपाल जिला पंचायत में बुधवार को हुई संचार एवं सकर्मक समिति की बैठक में अफसरों की गैर हाजिरी का मुद्दा उठा। बैठक में आधे से ज्यादा जिम्मेदार अफसर गायब थे। इस पर सभापति देवकुंवर हाड़ा समेत सदस्यों ने नाराजगी जताई। कहा कि अफसरों की सरकार से शिकायत करुंगी।

जिला पंचायत सभा कक्ष में संचार एवं सकर्मक समिति की बैठक सभापति देव कुंवर हाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यपालन यंत्री जितेंद्र अहिरवार ने सभापति हाड़ा से अनुमति लेकर बैठक का एजेंडा रखा। बैठक में आधे से ज्यादा विभागों के अधिकारी अनुपस्थित थे। इसे लेकर सभापति एवं सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त कर अनुपस्थित विभागों को नोटिस देने की कार्रवाई को कहा।

सभापति, सदस्यों ने नलकूप की जानकारी ली बैठक में पीएचई विभाग की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लगे नलकूप खनन की जानकारी ली गई। सभापति हाड़ा, सदस्य प्रतिनिधि अनिल हाड़ा ने जिस जगह पानी की आवश्यकता है, वहां नलकूप खनन करने की बात कही। बैठक में बताया गया कि सामाजिक न्याय विभाग एससी एसटी मद से ग्राम पंचायत कालापानी, इमलिया, बागरोदा में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड, बैरसिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत खितवास में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड, लंगरपुर में 6 लाख 66 हजार रुपए, जम्मूर खुर्द, कोलूखेड़ी, रुनाहा में सीसी रोड का निर्माण कार्य चालू है। ग्राम पंचायत दूध खेड़ी, रामपुर बालचंद आदि पंचायत में सीसी रोड निर्माण कार्य चल रहे हैं।

गांव-गांव जाकर समीक्षा करूंगी सभापति हाड़ा ने कहा कि मैं अधिकारियों के साथ गांव-गांव जाकर निर्माण कार्य की समीक्षा करूंगी। किसी भी प्रकार की कमी पाई गई तो अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए सरकार से शिकायत करूंगी। सभापति ने कहा कि जिला पंचायत की बैठकों में अधिकारियों को सूचना होने के बाद भी बैठक में नहीं आते हैं। इसकी में कड़ी निंदा करती हूं। भोपाल जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक के पहले सदस्य ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करेंगे। बैठक में जिपं उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सदस्य रश्मि भार्गव, सदस्य प्रतिनिधि अवनीश भार्गव, विनोद राजौरिया, सुरेश राजपूत, आरईएस विभाग के अधिकारी इंजीनियर एवं पीएचई, खनन, वन, सामाजिक न्याय विभाग, सहकारिता आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.